जयपुर

RUHS: चिकित्सा सेवाओं में बड़ा सुधार: मेडिको लीगल केसों में तेजी और सुविधा: रिपोर्ट्स अब होंगी ऑनलाइन और गोपनीय

Medico Legal Cases : आरयूएचएस में पोस्टमार्टम सेवा शुरू, अब नहीं जाना पड़ेगा एसएमएस या जयपुरिया अस्पताल।

less than 1 minute read
Jul 08, 2025
RUHS Hospital

Postmortem Facility : जयपुर। राजधानी जयपुर में चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आरयूएचएस (राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज) अस्पताल में पोस्टमार्टम सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। अब मेडिको लीगल केसों के लिए एसएमएस या जयपुरिया अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

अब आरयूएचएस में ही पोस्टमार्टम की सभी प्रक्रिया पूरी होगी और रिपोर्ट्स ऑनलाइन पोर्टल पर समय पर थानों एवं न्यायालयों में उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल रिपोर्ट की गोपनीयता बनी रहेगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। चिकित्सकों व स्टाफ को इस नई व्यवस्था के तहत प्रशिक्षित भी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Patwari Exam : बड़ा अपडेट, पटवारी परीक्षा की तिथि बढ़ेगी ? टूटा सस्पेंस, बोर्ड अध्यक्ष का आया फैसला

पहले यह थी व्यवस्था

पूर्व में आरयूएचएस एवं आसपास के निजी अस्पतालों से शवों को जयपुरिया या एसएमएस अस्पताल ले जाना पड़ता था, जिससे परिजनों और पुलिस को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी।

अब यह सेवा शुरू होने से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर और शीघ्रता से संभव होगी।

एसएमएस अस्पताल का घटेगा भार

उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल से ही आरयूएचएस में मेडिको लीगल आउटडोर एवं भर्ती मरीजों की एमएलसी रिपोर्ट के लिए विशेषज्ञ राय की सुविधा शुरू हो चुकी थी। अब पोस्टमार्टम सुविधा भी इसमें जोड़ दी गई है।

यह सुविधा न केवल आमजन की परेशानी को कम करेगी बल्कि एसएमएस अस्पताल पर भार भी घटेगा। प्रतापनगर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए यह एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan health : ईएनटी सेवाओं का होगा विस्तार, मेडिकल कॉलेजों में कॉक्लियर इम्प्लांट और विशेषज्ञ सुविधाएं सुलभ होंगी
Published on:
08 Jul 2025 10:09 am
Also Read
View All
Patrika Edu Fest: पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से 24 से 26 अप्रेल तक चलेगा एजुफेस्ट, छात्रों की होगी काउंसलिंग

Hanuman Beniwal : संसद में फिर सांसद हनुमान बेनीवाल की हुंकार, राजस्थान के मुद्दे पर मोदी सरकार से पूछ डाले ये 7 सुलगते सवाल

कौन है राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर राजू मांजू? साथियों ने नाम रखा था ‘बिल्ला’, क्रिकेट के झगड़े से डॉन बनने तक का सफर

Railway Updates : जयपुर से होकर कोलकाता के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन आज से चलेगी, वंदे भारत सहित कई ट्रेनों का बदला मार्ग

Jaipur To Mumbai Flight: जयपुर से मुंबई के बीच नई फ्लाइट शुरू, लेट नाइट सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत