जयपुर

प्रियंका गांधी पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, जानेंगे तो रह जाएंगे दंग

Sachin Pilot Big Statement : राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी पर एक बड़ा बयान दिया है। प्रियंका गांधी आज रविवार को टोंक के निवाई में चुनावी जनसभा करेंगी।
less than 1 minute read
sachin_pilot_priyanka_gandhi.jpg
Sachin Pilot - Priyanka Gandhi

rajasthan politics : राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी पर एक बड़ा बयान दिया है। शनिवार को सचिन पायलट ने कहा, जब-जब और जहां-जहां प्रियंका गांधी जनसभाएं करती हैं, कांग्रेस पार्टी को बहुत फायदा होता है। उन्होंने कहा निवाई में होने वाली जनसभा का भी कांग्रेस को फायदा होगा। कांग्रेस पार्टी राजस्थान में फिर से विजय हासिल कर नया इतिहास रचेगी। प्रियंका गांधी टोंक के निवाई में होने वाली चुनावी जनसभा की तैयारियों का सचिन पायलट ने शनिवार जायजा लिया। उनके साथ चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, निवाई विधायक प्रशांत बैरवा भी थे। सचिन पायलट के निवाई पहुंचने की सूचना पर सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होकर 'पायलट जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे। सभा स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कांग्रेसी नेताओं ने सचिन पायलट का जोरदार स्वागत किया।

प्रियंका गांधी की जनसभाओं से कांग्रेस को भारी लाभ

सचिन पायलट ने कहा कि जब-जब प्रियंका गांधी ने जनसभाएं हुई हैं, कांग्रेस को इसका भारी फायदा हुआ है। टोंक के निवाई में होने वाली चुनावी जनसभा से भी कांग्रेस को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कलेक्टर चिन्मयी गोपाल से तैयारियों की जानकारी ली।

कांग्रेस तीनों राज्यों में हासिल करेगी विजय

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा पर सचिन पायलट ने दावा किया कि कांग्रेस तीनों राज्यों में विजय हासिल करेगी। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा बेकार की कवायद है। भाजपा कभी भी सशक्त विपक्ष की भूमिका नहीं निभा सकी है।

Updated on:
10 Sept 2023 12:21 pm
Published on:
10 Sept 2023 12:21 pm