जयपुर

राजस्थान की सियासत पर खामोश सचिन पायलट ने की पतंगबाजी

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें वे पतंगबाजी करते नजर आ रहे हैं। दरअसल सचिन पायलट ने दिव्यांग लोगों के साथ मकर संक्रान्ति मनाई।
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2023, 11:40 AM IST
sachin_pilot.png

जयपुर। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें वे पतंगबाजी करते नजर आ रहे हैं। दरअसल सचिन पायलट ने दिव्यांग लोगों के साथ मकर संक्रान्ति मनाई। ये तस्वीरें और वीडियो पायलट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिस पर यूजर ने भी खूब कमेंट किए। पायलट की चुप्पी ने सभी के लिए सवाल खड़ा किया हुआ है। इस पर एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करके लिखा 'युवाओं क़े मुद्दे तो आप उठाते नहीं... राजस्थान की राजनीति में मौन धारण किया हुआ है... पतंगबाजी कर रहे है'। वहीं कुछ यूजर ने पायलट की सादगी की खूब तारीफ़ भी की।

दिव्यांग लोगों के साथ बिताया समय
शनिवार को सचिन पायलट ने राजीव गांधी विशेष योग्यजन संस्थान एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी निःशक्तजन प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित पतंगोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो पायलट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'सर्दी की धूप, गुड़-रेवड़ी और हमारे दिव्यांग भाई-बहनों के संग आज समय बिताने का अवसर मिला' कैप्शन के साथ शेयर की। लोगों की रिक्वेस्ट पर पायलट ने कुछ देर पतंग भी उड़ाई। साथ ही दिव्यांग लोगों को कंबल, गुड़ -रेवड़ी भी बांटी। इसके बाद दिव्यांग लोगों के बीच बैठ कर बातचीत भी की।

क्या पायलट राजस्थान का करेंगे नेतृत्व ?
राजस्थान विधानसभी चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है ऐसे में काग्रेंस विधायक और नेताओं की खेमेबंदी भी हो रही है। राजस्थान की राजनीति में सचिन अहम किरदार हैं, फिलहाल ये चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति का सिलसिला भी जारी हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या कांग्रेस आलाकमान की क्या पायलट राजस्थान का नेतृत्व करेंगे?

Published on: