जयपुर

नए रूप में तैयार सांगानेर, अजमेर और पाली स्टेशन: यात्रियों को मिलेगा संस्कृति और विरासत का दर्शन

री-डवलपमेंट के बाद सांगानेर, अजमेर और पाली स्टेशन में विकास के साथ-साथ संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

less than 1 minute read
Jun 17, 2024
ajmer railway station

जयपुर . री-डवलपमेंट के बाद सांगानेर, अजमेर और पाली स्टेशन में विकास के साथ-साथ संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

यह तीनों स्टेशन पर्यटक, आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी बेहद मददगार साबित होंगे। खास बात है कि जल्द ही इन स्टेशन पर री-डपलपमेंट कार्य भी शुरू हो जाएगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को समीक्षा बैठक में तीनों स्टेशन के री-डवलपमेंट प्लान को मंजूरी दे दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में रेलमंत्री जुड़े थे। उन्होंने सांगानेर स्टेशन पर चर्चा करते हुए कहा कि इस स्टेशन को भी गांधीनगर, जयपुर जंक्शन की भांति विश्वस्तरीय बनाया जाए।

850 करोड़ रुपए में बदलेगी सूरत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार तीनों स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। इसका खाका तैयार किया जा चुका है। जिस पर रेलमंत्री ने भी मुहर लगा दी है। रेलवे बोर्ड से कार्यों की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि तीनों स्टेशन पर करीब 850करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च होगी। इन्हें सिटी सेंटर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

अजमेर धार्मिक और पर्यटन तो पाली व्यापारिक गतिविधियों में अहम

रेलमंत्री ने अजमेर को लेकर कहा कि स्टेशन के वर्तमान मूल स्वरूप के अनुसार ही डिजाइन कार्य किया जाए। अजमेर राजस्थान का प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल है। ऐसे में वहां रेल सुविधाओं को व्यापक स्तर पर विकसित किया जाना चाहिए। वहीं, रेलमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, पाली मारवाड़ स्टेशन के री-डवलपमेंट में व्यापारिक दृष्टिकोष पर फोकस रहे। पाली व्यापारिक गतिविधियों में अहम स्थान रखता है। बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ के अलावा रेलवे, निर्माण विभाग के अधिकारी समेत कई अधिकारी शामिल हुए थे।

Published on:
17 Jun 2024 10:15 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर