जयपुर

राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म में यह एक्टर बना नागा साधु

राजस्थान में हुई फिल्म की शूटिंग, किरदार के लुक के लिए सैफ ने बढ़ाए बाल और दाढ़ी
2 min read
Jul 17, 2018
Jaipur
राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म में यह एक्टर बना नागा साधु

जयपुर. सैफ अली खान की वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस सीरीज में सैफ के काम की खूब सराहना हो रही है। अब खबर है कि लंबे समय से हिट फिल्म को तरस रहे सैफ अली खान जल्द ही नागा साधु के किरदार में नजर आने वाले हैं। दरअसल, सैफ इन दिनों नवदीप सिंह निर्देशित क्राइम थ्रिलर में काम कर रहे हैं, जिसका टेंटेटिव टाइटल 'हंटर' है। खास बात यह है कि इस फिल्म की पृष्ठभूमि में राजस्थान है और इसे राजस्थान में शूट किया गया है। यही नहीं, इस फिल्म में अपने लुक के लिए सैफ ने काफी मेहनत भी की है। इसीलिए उन्होंने पिछले कुछ महीनों से अपनी दाढ़ी और बाल भी बढ़ा रखे हैं। यह फिल्म 1780 के समय पर आधारित है।

तेज गर्मी में शूट करने में हुई दिक्कत
फिल्म और अपने कैरेक्टर को लेकर सैफ कहते हैं, 'ज्यादा दिमाग मत लगाइए, फिल्म में मैं कपड़े पहनता हूं। हालांकि मुझे पहनना नहीं चाहिए, क्योंकि नागा का मतलब 'नंगा' होता है। फिल्म में मेरा कैरेक्टर एक विफल नागा साधु का है जो बदला लेना चाहता है। यह फिल्म एक ड्रामा है जो राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मुझे इस रोल के लिए अपने कान भी छिदवाने पड़े, जिसको लेकर पहले मैं थोड़ा चिंतित था। मेरे बाल काफी बड़े हो गए हैं। तेज गर्मी और तपते माहौल में राजस्थान में शूटिंग करते वक्त मुझे काफी दिक्कत भी हुई। कभी-कभी तो बाल और मेकअप सेट करने में 40 मिनट से लेकर 2 घंटे तक लग जाते थे।'

बेहतरीन रहा अनुभव
पिछली बार फिल्म 'कालाकांडी' में नजर आए सैफ के मुताबिक 'हंटर' में उनका रोल 50 प्रतिशत तक फिल्माया जा चुका है। बकौल सैफ, 'मैंने हमेशा महसूस किया है कि कोई है जो मुझे वो सबकुछ दे रहा है जो मैं डिजर्व भी नहीं करता। अपने इस रोल के लिए भी मैं बिलकुल ऐसा ही महसूस कर रहा हूं। यह वाकई में बहुत अच्छा अनुभव रहा। बाल और मेकअप बनाने में 2 घंटे लगते थे, मुझे यह काफी हास्यास्पद लगता था। यह वेस्टर्न फिल्मों के कैरेक्टर की तरह लगता था जो दूसरे स्पेस में चले जाते हैं। इस शूट की वजह से मुझे राजस्थान के पुराने किले देखने का मौका भी मिला।'
बता दें, सैफ अली खान की पिछली कुछ फिल्में 'कालाकांडी', 'शेफ', 'रंगून', 'फैंटम' और 'हैप्पी एंडिंग' बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही हैं। ऐसे में सैफ को एक हिट फिल्म की तलाश है। शायद इसीलिए वह अपने कैरेक्टर के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।

Published on:
17 Jul 2018 01:32 am
Also Read
View All
Jaipur News: ज्वैलरी शॉप से 20 लाख की अंगूठियां लेकर भागी युवती, पकड़े जाने के बाद भी सुनार ने नहीं करवाई FIR दर्ज

जयपुर में वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस MLA प्रशांत शर्मा का उग्र विरोध, गाड़ी पर चढ़े लोग- काले झंडे दिखाए, देखें हंगामे का VIDEO

पंजाब के सियासी रण में राजस्थान के SP V/S SP, जानिए Congress के सचिन पायलट या BJP के सतीश पूनिया में कौन बेहतर ‘प्रभारी’?

Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?