जयपुर

साल्ट फूड वॉक का आयोजन

साल्ट फूड वॉक का आयोजनशहर के 50 से अधिक फूड लवर्स हुए शामिलपारम्परिक व्यंजनों का स्वाद चखा

2 min read
Jul 08, 2018
साल्ट फूड वॉक का आयोजन


जयपुर।
शहर के फूड लवर्स ने रविवार को सुबह चारदीवारी के पारम्परिक एवं लोकप्रिय फूड विक्रेताओं के व्यंजनों का स्वाद चखा। यह अवसर था चारदीवारी में आयोजित 2.5 किलोमीटर के साल्ट फूड वॉक का। इस गाइडेड टूर में 50 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए, जिन्होंने शहर के लोकप्रिय फूड वेंडर्स के यहां विजिट किया। यह वॉक साल्ट फूड फेस्टिवल की ओर से और ज्ञानजी कैटरर्स के सहयोग से आयोजित की गई।
चौड़ा रास्ता स्थित सम्राट शॉप से यह वॉक शुरू हुई, जहां प्रतिभागियों ने कुल्हड़ चाय के साथ प्याज की कचौरी एवं दाल पकवान का आनंद उठाया। यहां से प्रतिभागियों ने प्रसिद्ध मधुर रस भंडार और एमके लस्सी वाला जाकर गन्ने के रस और लस्सी का लुत्फ लेकर गर्मी को शांत किया। इनके बाद फूड लवर्स ने विभिन्न शॉप्स पर जाकर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया। वॉक के प्रतिभागियों को फ्लैग, बैग एवं पहनने के लिए टोपियां दी गई थी। इन्हें अलग-अलग समूहों में बांटा गया और हर समूह को मार्गदर्शन देने के लिए गाइड उपलब्ध कराया गया। इस दौरान शहर के लोकप्रिय फूड ब्लॉगर्स भी वॉक के प्रतिभागियों के साथ खानपान का लुत्फ उठाते हुए फूड फोटोग्राफी करते हुए देखे गए। इस अवसर पर साल्ट फूड फेस्टिवल की आयोजक दिवोल्का जैन ने बताया कि गुलाबी शहर की भुला दी गई मशहूर व्यंजनों की दुकानों से जयपुरवासियों एवं पर्यटकों को रूबरू कराना इस वॉक का प्रमुख उद्देश्य था। इसके जरिए स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को शहर के पारम्परिक स्वाद से पुन जोड़ा गया। आपकाे बता दें कि जयपुर शहर की चारदीवारी अपने हेरिटेज के साथ ही स्वाद के लिए भी विश्व में अलग ही स्थान रखती है। यहां की हींग की कचाैरी हाे या फिर साैध्या हलवार्इ का माेहनथाल। इनका स्वाद चखने के लिए देशभर से लाेग जयपुर आते हैं। इसके अलावा संपत की कचाैरी आैर साैंथली वालाें का रास्ता में मिलने वाली नमकीन का भी स्वाद देशी के साथ-साथ विदेशी पर्यटकाें काे भाता आया है।

Published on:
08 Jul 2018 07:24 pm
Also Read
View All