जयपुर

मान गए फूट-फूटकर रोने वाले BJP नेता नरेंद्र मीणा! CM भजनलाल से मुलाकात में क्या हुई बात? यहां जानें

BJP leader Narendra Meena, Rajasthan By Election 2024: सलूंबर विधानसभा से टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे भाजपा नेता नरेंद्र मीणा ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की है।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2024, 7:45 AM IST
Feature image

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में उपचुनाव की गहमागहमी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सलूंबर विधानसभा से टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे भाजपा नेता नरेंद्र मीणा ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नरेंद्र मीणा को मना लिया है। बता दें, भाजपा नेता नरेंद्र मीणा की मान-मनौव्वल के लिए जयपुर से स्पेशल चार्टर प्लेन सलूंबर भेजा गया था। जिसमें वे अन्य भाजपा नेताओं के साथ जयपुर पहुंचे थे।

दरअसल, नरेंद्र मीणा आज विधायक श्रीचंद कृपलानी और उदयलाल डांगी के साथ सीएमआर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इसके बाद जानकारी सामने आई है कि नरेन्द्र मीणा को सीएम भजनालाल ने मना लिया है।

सलूंबर सीट से जीत दिलाएंगे- मीणा

सीएम भजनलाल शर्मा से बातचीत के बाद नरेंद्र मीणा ने कहा कि वह पूरी मेहनत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को सलूंबर सीट से जीत दिलाएंगे। हालांकि भजनलाल शर्मा ने नरेंद्र मीणा को किस बात पर राजी किया इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन नरेंद्र मीणा के बयान से साफ है कि वह बीजेपी प्रत्याशी को अपना सपोर्ट देंगे।

वीडियो जारी कर की ये अपील

वहीं, नरेंद्र मीणा ने सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात करने के बाद एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि सीएम ने मुझे जयपुर बुलाया। मैंने आपकी भावनाएं उनके सामने रखी। सीएम ने मेरी बात सुनी। उसके बाद अपनी बात रखी है। उनकी बातों को लेकर मैं आपके बीच आ रहा हूं। किसी को किसी भी प्रकार का भ्रम पालने की आवश्यकता नहीं है।

बता दें, बीजेपी ने हाल ही में 6 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा की थी, जिसमें सलूंबर से दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांति मीणा को टिकट दिया था। लेकिन बीजेपी नेता नरेंद्र मीणा ने इसका विरोध किया और टिकट ऐलान के बाद फूट-फूट कर रोए। उन्होंने कहा कि 20 साल से संघर्ष कर रहा हूं लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी गई।

4 सीटों पर हो रहा है विरोध

गौरतलब है कि विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की लिस्ट आने के साथ ही बगावत शुरू हो गई है। भाजपा ने शनिवार को 6 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया था। लिस्ट आने के साथ ही 4 सीटों पर विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। सलूंबर, झुंझुनूं, रामगढ़ और देवली-उनियारा में टिकट कटने वाले नेता और उनके समर्थक जमकर विरोध कर रहे हैं।

इन सीटों पर होगा उपचुनाव

मालूम हो कि 13 नवंबर को राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। प्रदेश की रामगढ़ (अलवर), दौसा, झुंझुनूं और देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी और सलूंबर सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव के परिणामों में इनमें से भाजपा के पास केवल 1 सीट थी, वहीं कांग्रेस के पास 4 सीटें थी। इसके अलावा एक सीट बाप और एक सीट RLP के पास थी।

Updated on:
22 Oct 2024, 7:45 AM IST
Published on: