
Fake Traffic Challan Scam (Image: Gemini)
Challan Scam Se Kaise Bache: अगर आपके मोबाइल पर भी 'पेंडिंग चालान' (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान हो जाइए। यह मैसेज आपको भारी वित्तीय नुकसान पहुंचा सकता है। राजस्थान पुलिस ने हाल ही में साइबर ठगों के एक नए पैंतरे को लेकर प्रदेशवासियों को अलर्ट किया है। डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर अपराधी अब ट्रैफिक पुलिस के नाम का सहारा लेकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं।
साइबर ठग अक्सर आम नागरिकों को डराने के लिए उनके मोबाइल पर एक मैसेज भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है कि आपका ट्रैफिक चालान बकाया है। इस मैसेज के साथ एक संदिग्ध लिंक या APK फाइल अटैच होती है। अपराधी दावा करते हैं कि इस लिंक पर क्लिक करके आप अपना चालान भर सकते हैं या अपनी RC (Registration Certificate) डिटेल्स वेरीफाई कर सकते हैं।जैसे ही कोई यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है या फाइल डाउनलोड करता है, उनके फोन का कंट्रोल हैकर्स के पास चला जाता है, जिससे बैंक अकाउंट से पैसे कटने का खतरा पैदा हो जाता है।
राजस्थान पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को जागरूक करते हुए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु साझा किए हैं:
Updated on:
15 Mar 2026 12:03 pm
Published on:
15 Mar 2026 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
