15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Water Supply: 48, 72 और 96 घंटे के अंतराल वाली पेयजल आपूर्ति में होगी कमी, गर्मी से पहले सरकार अलर्ट

पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 181 पर प्राप्त शिकायतों का 24 घंटे के भीतर समाधान किया जाए। साथ ही जिन क्षेत्रों में 48, 72 और 96 घंटे के अंतराल में पानी की आपूर्ति होती है, वहां अंतराल कम करने के प्रयास भी किए जाएं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 15, 2026

Bisalpur dam

बीसलपुर बांध (फोटो-पत्रिका)

Summer Plan: जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रदेश में पेयजल प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान आमजन को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सभी जिलों में तैयार समर कंटिन्जेंसी प्लान के अनुसार प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए।
मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों और जिला कलक्टर्स से कहा कि हर गांव और कस्बे में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए नए हैंडपंप और नलकूप लगाए जाएं, वहीं पुराने हैंडपंप, नलकूप और पाइपलाइनों की समय रहते मरम्मत की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 181 पर प्राप्त शिकायतों का 24 घंटे के भीतर समाधान किया जाए। साथ ही जिन क्षेत्रों में 48, 72 और 96 घंटे के अंतराल में पानी की आपूर्ति होती है, वहां अंतराल कम करने के प्रयास भी किए जाएं।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी 41 जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए कंटिन्जेंसी प्लान तैयार कर लिया गया है। विभिन्न जिलों के कलक्टर्स ने नहरी, मरुस्थलीय, ट्यूबवेल आधारित और पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि 19 मार्च से ‘विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान’ शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा।