
फाइल फोटो पत्रिका
Rajasthan Rain : उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। जिसके असर से राजस्थान का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने अभी-अभी राजस्थान के 2 जिलों और आस-पास के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अलवर और भरतपुर जिले और आस-पास के क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवा चलने की संभावना भी व्यक्त की गई है। इस दौरान हवा की गति 20-30 KMPH रहेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज 15 मार्च को 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया वर्तमान में एक सिस्टम एक्टिव है, जिसका प्रभाव 15 मार्च तक रहेगा। पिछले एक-दो दिन में कुछ शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। 16 और 17 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
वहीं, 18 मार्च से फिर एक नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिसके असर से राज्य में 2 दिन आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में बीकानेर, जयपुर, झुंझुनूं, तिजारा-खैरथल सहित कई जिलों में बारिश हुई है। बीकानेर के डूंगरगढ़ में बारिश का दौर रविवार सुबह तक जारी रहा। रविवार सुबह 6 बजे भिवाड़ी (तिजारा-खैरथल) में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। वैसे प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
Published on:
15 Mar 2026 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
