जयपुर

सांगानेरी गेट महिला अस्पताल मृत नवजात के परिजन का तीसरे दिन भी नहीं चला पता,विवादों से अस्पताल का पुराना नाता

पहले इसी अस्पताल में बदल गया था बच्चा
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2022, 12:14 PM IST
Sanganeri Gate Women's Hospital, the relatives of the dead newborn
Sanganeri Gate Women's Hospital, the relatives of the dead newborn

सांगानेरी गेट स्थित महिला अस्पताल में रविवार शाम को मृत मिले नवजात शिशु के परिजन का तीसरे दिन भी पता नहीं लग सका है। अस्पताल प्रशासन व पुलिस जांच कर रही है, लेकिन कोई ठोस जानकारी उनके हाथ नहीं लगी है। अभी तक की जांच में यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि नवजात के शव को कुत्ता किस रास्ते और कहां से लाया था।

आपको बता दे कि, रविवार शाम को एक कुत्ता नवजात शिशु के शव को मुंह में दबाकर अस्पताल में ले आया था। ऑक्सीजन प्लांट के पास लोगों ने कुत्ते से मृत नवजात को छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. आशा वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इसमें दो वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ व एक नर्सिंग अधीक्षक है। कमेटी ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए हैं।

दो माह में दूसरा विवाद
इसी साल 1 सितंबर को सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय में रेशमा और निशा को सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। इसमें अस्पताल के कर्मचारियों की गलती से बेटा और बेटी की अदला बदली हो गई थी। अस्पताल प्रशासन का दावा था कि गलती से रेशमा की बेटी निशा को दे दी गई और निशा का बेटा रेशमा को दे दिया गया।
सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय में बच्चा अदला बदली का मामला 10 दिन बाद डीएनए जांच से सुलझा था। अस्पताल के स्टाफ की गफलत से मां से दूर हुए दो नवजातों को जन्म के दस दिन के इंतजार के बाद उनकी असली मां मिली थी।डीएनए रिपोर्ट के बाद अस्पताल प्रशासन ने बच्चों की मां तय की थी।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप