जयपुर

Sarkari Naukri : राजस्थान जल संसाधन विभाग में कनिष्ठ अभियंता के 364 पदों पर होगी भर्ती,आदेश जारी

Government Jobs: राजस्थान में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, जल संसाधन विभाग में तकनीकी पदों पर बड़ी भर्ती जल्द शुरू होगी।
less than 1 minute read
• •
May 08, 2025
Feature image

Junior Engineer Recruitment: जयपुर। राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जल संसाधन विभाग में कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) के 364 पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से विभाग की तकनीकी दक्षता को और अधिक मजबूती मिलेगी, जिससे राज्य की जल परियोजनाओं की गुणवत्ता भी सुदृढ़ होगी।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के प्रयासों से यह भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। विभाग द्वारा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को अर्थना भेज दी गई है, जिसमें डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए गैर अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्रों के अनुसार पद आरक्षित किए गए हैं।

गैर अनुसूचित क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता सिविल (डिग्री) के 165 पद, सिविल (डिप्लोमा) के 97 पद, मैकेनिकल (डिग्री) के 4 और मैकेनिकल (डिप्लोमा) के 10 पद शामिल हैं। वहीं अनुसूचित क्षेत्र के लिए सिविल (डिग्री) के 28 और सिविल (डिप्लोमा) के 60 पद आरक्षित हैं।

मंत्री रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में सशक्त बना रही है। विभाग में नवाचार, पदोन्नति और तकनीकी विस्तार के प्रयास निरंतर जारी हैं। इस भर्ती से ना केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि जल संसाधन प्रबंधन को भी नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

Updated on:
08 May 2025 07:47 pm
Published on:
08 May 2025 07:47 pm
Also Read
View All
अरावली हिल्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: वागड़ आ रही हाई पावर्ड कमेटी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में करेगी जांच

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: 10-11 अक्टूबर को बारिश-तेज हवा का अलर्ट, पिलानी सबसे गर्म और माउंट आबू सबसे ठंडा

Rajasthan Politics: ‘चापलूसी न मेरे खून में, ना ही कभी करूंगा’,  पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का नया ‘सियासी बम’! कांग्रेस में फिर हड़कंप

Rajasthan: पंचायत चुनाव से पहले एक्शन में कांग्रेस, निकाय चुनाव के बागियों पर होगी कार्रवाई; मिली थी 100 से ज्यादा शिकायतें

Rajasthan Politics News: धुर विरोधी अमीन खान और फतेह खान आए एक साथ, पंचायत चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को बड़ी राहत