नोएडा

अनोखा अभियान बचाएगा बिजली!

अब अनोखी जन सेवा समिति ने बिजली बचाने का जिम्मा उठाया है। संस्था अनोखा अभियान चलाकर निगम के पोल पर फाइबर यू स्विच बोर्ड लगा रहे हैं ताकि दिन में लाइटें नहीं जली रहे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2016, 10:14 PM IST
saving energy with fiber switch board
saving energy with fiber switch board

जयपुर. एक तरफ प्रदेश में बिजली घाटे का हौव्वा खड़ा किया हुआ है, वहीं, जयपुर नगर निगम क्षेत्र में कई जगहों पर दिन में भी स्ट्रीट लाईटें जली रहती है। कहीं इन लाइटों को बंद करने के लिए स्विच नहीं है तो कहीं व्यवस्था नहीं की हुई। अब अनोखी जन सेवा समिति ने बिजली बचाने का जिम्मा उठाया है। संस्था अनोखा अभियान चलाकर निगम के पोल पर फाइबर यू स्विच बोर्ड लगा रहे हैं ताकि दिन में लाइटें नहीं जली रहे।

हसनपुरा में की शुरुआत

अनोखी जन सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सैनी ने बताया कि हसनपुरा में निगम के पोलों पर जहां 24 घंटे लाइट जला करती थी, उन पर फाइबर यू स्वीच बोर्ड लगाकर बिजली की बचत की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर में जहां भी इस तरह बिजली की बर्बादी हो रही है वहां स्वीच बोर्ड लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना से बिजली संबसम्बन्धित दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

इस योजना से 91 वार्डों को जोड़ा जाएगा। रतनलाल गुप्ता ने बताया कि बोर्डों पर जागरूकता संदेश अंकित किए गए है। जिनमें बेटी बचाओ, पौधे लगाओ व पानी बचाओ आदि के संदेश दिए गए है।

Published on: