होटल मैनेजमेंट इन्स्टीटयूट खोले जाने की घोषणा क्षेत्र की जनता को बडा तोहफा: दिया कुमारी 

सवाईमाधोपुर विधायक दिया कुमारी ने रिसर्जेन्ट राजस्थान में स्टेट होटल मैनेजमेंट इन्स्टीटयूट खोले जाने को लेकर हुई औपचारिक घोषणा पर ख़ुशी ज़ाहिर की है। दिया कुमारी ने इसे सरकार की ओर से सवाईमाधोपुर को दिया एक बडा तोहफा करार दिया है। 
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2015, 4:44 PM IST
Feature image
सवाईमाधोपुर विधायक दिया कुमारी ने रिसर्जेन्ट राजस्थान में स्टेट होटल मैनेजमेंट इन्स्टीटयूट खोले जाने को लेकर हुई औपचारिक घोषणा पर ख़ुशी ज़ाहिर की है। दिया कुमारी ने इसे सरकार की ओर से सवाईमाधोपुर को दिया एक बडा तोहफा करार दिया है।

सवाई माधोपुर विधायक ने कहा है कि सवाईमाधोपुर में पर्यटन क्षेत्र में विकास और यहां के लोगों को पर्यटन में रोजगार दिलाने के लिए वे प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि सवाईमाधोपुर रणथम्भौर टाईगर सफारी के साथ ही त्रिनेत्र गणेश मंदिर और किले के कारण विश्व प्रसिद्द है। यहां पर्यटक बडी संख्या में आते हैं जिस कारण यहां रोजगार का एकमात्र बडा माध्यम होटल व्यवसाय है।

Diya kumari

उन्होंने कहा है कि जयपुर की तर्ज पर सवाईमाधोपुर में भी होटल मैनेजमेंट इन्स्टीटयूट खोले जाने को लेकर वे भारत सरकार और राज्य की सरकार से पत्राचार व बैठकें कर चुकी है।

दिया कुमारी ने हाल ही में संपन्न हुए रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरशिप समिट के सस्टेनेबल टयूरिज्म सेशन में शिरकत की थी। इस सेशन में देश-विदेश के पर्यटन क्षेत्र से जुडे व्यवसाई और इस क्षेत्र में निवेश के लिए रूचि रखने वाले उद्योगपति मौजूद थे।

इस सेशन में भारत सरकार के पर्यटन सचिव आईएएस विनोद जुत्शी ने सवाईमाधोपुर में आईएचएम खोले जाने की औपचारिक घोषणा की।

diya kumari

जुत्शी ने कहा कि सवाईमाधोपुर में आईएचएम खोलने की काफी समय से मांग हो रही है जिसके चलते पर्यटन मंत्रालय ने सवाईमाधोपुर में आईएचएम खोलने का निर्णय किया है।

इस पर विधायक दिया कुमारी ने सवाई माधोपुर के क्षेत्रवासियों और इस क्षेत्र में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घोषणा सवाईमाधोपुर के लिए एक बडा तोहफा है।
Published on:
Also Read
View All
सैफ अली खान को धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी का नाम आया सामने; पुलिस के सामने बड़ा सवाल

‘राहुल गांधी को बार-बार विदेश भेजने का खर्च करना चाहिए बंद, उनका एआई वर्ज़न भेज सकते हैं’, सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए कांग्रेस नेता की विदेश यात्राओं पर सवाल

‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले कई राज

Paddy Procurement Issue: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही बड़ा संकट: एग्रीस्टैक में रकबा जीरो, फसल गलत दर्ज

बुंदेलखंड में जहरीली शराब के बाद प्रतिबंधित गुटखा फैक्टरी और ट्रेडर्स पर बड़ा एक्शन, दो कारोबारियों पर गिरी गाज