जयपुर

Rajasthan : स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव: 16 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था

school timing change : माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने तीस सितम्बर को स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर आदेश जारी थे। संशोधित तिथि अनुसार शीतकाल में विद्यालय संचालन की अवधि 16 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक रहेगी। ऐसे में अब 16 अक्टूबर से स्कूलों का समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगा।

2 min read
Oct 16, 2024

जयपुर। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार अब बुधवार, 16 अक्टूबर से स्कूलों का समय परिवर्तन हो गया है। अब स्कूल का समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। इस संबंध शिक्षा विभाग ने पूर्व में ही आदेश जारी कर दिए थे।
आपको बता दें कि राजस्थान में शिविरा पंचाग के अनुसार शीतकालीन स्कूलों का समय एक अक्टूबर से ही बदल दिया जाता है। लेकिन इस बार भी एक अक्टूबर को तापमान में गर्माहट होने के कारण शिक्षक संघों के अनुरोध पर शिक्षा विभाग ने एक अक्टूबर से स्कूलों का समय नहीं बदला था।

लगातार तीन साल से बदल रहा समय
राजस्थान में स्कूलों का समय एक अक्टूबर से बदल जाता है। लेकिन इस बार भी तेज गर्मी पडऩे के कारण स्कूलों का समय एक अक्टूबर के स्थान पर 16 अक्टूबर से बदल रहा है। लेकिन पिछले दो वर्षों से अक्टूबर की शुरूआत में भी तेज गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग एक अक्टूबर से स्कूल समय नहीं बदल रहा है। इस बार यह लगातार तीसरा साल है, जब अक्टूबर में स्कूलों का समय 16 अक्टूबर से बदल रहा है।

एक अक्टूबर से लागू हो जाता है शीतकालीन समय
दरअसल, शिक्षा विभाग की शिविरा पंचाग के अनुसार एक अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू हो जाता है। इसके अनुसार एक अक्टूबर से 30 मार्च तक स्कूलों का समय सुबह दस बजे शाम चार बजे तक किया जाता है।

शिक्षा विभाग ने ये किए थे आदेश
माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने तीस सितम्बर को स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर आदेश जारी थे। आदेशानुसार शीतकाल में विद्यालय संचालन की अवधि पूर्व में 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक थी। लेेकिन संशोधित तिथि अनुसार शीतकाल में विद्यालय संचालन की अवधि 16 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक रहेगी। ऐसे में अब 16 अक्टूबर से स्कूलों का समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगा।

यह भी पढ़े :

Updated on:
16 Oct 2024 12:45 am
Published on:
16 Oct 2024 12:15 am
Also Read
View All

अगली खबर