स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, प्रिंसिपल गिरफ्तार

शिक्षा के मंदिर में भी छात्राऐं महफूज नहीं हैं। कुछ दिनों पहले सीकर की एक स्कूली छात्रा ने आत्मदाह कर लिया था,जिसका जिम्मेदार उसने सुसाइड नोट में स्कूल के डायरेक्टर और प्रिंसिपल को बताया था। ये मामला अभी शान्त भी नहीं हुआ है कि खोहनागोरियान थाने में छात्रा से अश्लील हरकते करने पर पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2015, 1:32 PM IST
Feature image
शिक्षा के मंदिर में भी छात्राऐं महफूज नहीं हैं। कुछ दिनों पहले सीकर की एक स्कूली छात्रा ने आत्मदाह कर लिया था,जिसका जिम्मेदार उसने सुसाइड नोट में स्कूल के डायरेक्टर और प्रिंसिपल को बताया था। ये मामला अभी शान्त भी नहीं हुआ है कि खोहनागोरियान थाने में छात्रा से अश्लील हरकते करने पर पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है।


जयपुर के खोहनागोरियान थाना पुलिस ने स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के मामले में गुरुवार देर रात स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। प्रिंसिपल दो साल से स्कूल की ही छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था, लेकिन डर के मारे छात्रा ने किसी को नहीं बताया।

गुरुवार को जब प्रिंसिपल ने हद पार कर करते हुए छात्रा को बाइक पर बैठाकर रामनिवास बाग लग गया, जहां पिंसिपल ने सुनसान में ले जाकर छात्रा से छेड़छाड़ की। बाद में छात्रा ने घर लौटकर परिजनों को पूरी बात बताई।


दो साल से कर रहा था अश्लील हरकतें
थानाप्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ि़त सोलह वर्षीय छात्रा कई वषों से शंकर विहार ए गोनेर रोड स्थित ईन्दोरिया पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि करीब दो साल से ही स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश नारायण इंदोरिया उससे अश्लील हरकते कर रहे हैं।

उसके बाद आरोपी प्रिंसिपल छूट्टी के बाद किशोरी को अपने ऑफिस में बुलाता और उसके साथ गलत हरकतें करता था। लेकिन छात्रा ने डर के मारे अपने परिजनों को कुछ भी नहीं बताया। छात्रा ने बताया कि प्रिंसिपल लगातार दो साल से उसके साथ छेडछाड व गलत हरकतें कर रहा था।

Rape case accused arrested
सुनसान जगह ले जा कर की छेड़छाड़
गुरुवार सुबह छात्रा स्कूल आई तो आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर पहले तो आदर्शनगर स्थित एक बैंक में ले गया। उसके बाद छात्रा को रामनिवास बाग में ले गया, जहां उसके साथ सूनसान जगह में ले जाकर छेड़छाड़ की। शाम करीब चार बजे छात्रा घर पहुंची तो उसने अपने मां बाप को प्रिंसिपल की हरकतों के बारें में बताया। उसके बाद परिजन खोहनागोरियान थाने पहुंचे और प्रिंसिपल के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने प्रिंसिपल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब स्कूल की अन्य छात्राओं से पूछताछ करेगी।

Published on: