जयपुर

Jaipur News : तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘आरोहण-2026’ में गूंजे गीता के संदेश, विद्यार्थियों ने मंच पर दिखाई प्रतिभा

जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘आरोहण-2026’ का समापन हुआ। कार्यक्रम में भगवद्गीता और भारतीय संस्कृति की झलक दिखी।
2 min read
• •
Oct 12, 2026
scottish high school annual fest arohan 2026 jaipur
Annual fest 'Arohan 2026'

भारतीय संस्कृति, संस्कार और भगवद्गीता की शिक्षाओं का संदेश शुक्रवार को बिरला ऑडिटोरियम में देखने को मिला। स्कॉटल हाई स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘आरोहण-2026’ में विद्यार्थियों ने विषय आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। 7 से 9 अक्टूबर तक चले आयोजन में अलग-अलग आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने कला, रचनात्मकता और मंचीय कौशल का प्रदर्शन किया।

जयपुर के सी स्कीम स्थिति बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित समापन समारोह में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने ‘युगांतर- जर्नी थ्रू द एजेस विद द विजडम ऑफ गीता’ विषय पर प्रस्तुति दी। इसके माध्यम से भगवद्गीता की शिक्षाओं और वर्तमान जीवन में उनकी प्रासंगिकता को दर्शाया गया। द आईआईएस यूनिवर्सिटी, जयपुर के कुलपति प्रो. पी.जे. जॉन मुख्य अतिथि रहे।

वार्षिकोत्सव ‘आरोहण-2026’

विद्यालय के संस्थापक एवं निदेशक अभिमन्यु जाखड़ ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता हासिल करना नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मविश्वासी, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और जीवन मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों ने ‘द म्यूजियम ऑफ टाइमलेस वैल्यूज’ थीम पर प्रस्तुतियां दीं।

गौरतलब है कि समारोह के पहले दिन कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों ने ‘द म्यूजियम ऑफ टाइमलेस वैल्यूज’ थीम पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के आईएल-76 भारी परिवहन विमान को उड़ाने वाली पहली महिला पायलट वीणा सहारण मुख्य अतिथि रहीं। दूसरे दिन कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने ‘गार्जियंस ऑफ धर्मा एंड कर्मा’ विषय के माध्यम से कर्तव्य, कर्म और जिम्मेदारी का महत्व समझाया। इस अवसर पर प्रसिद्ध हिंदी लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठ मौजूद रहीं।

Updated on:
12 Oct 2026 03:01 pm
Published on:
12 Oct 2026 03:00 pm