
राजस्थान पत्रिका के तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स का समापन, बेहमर विकल्प पाने पहुंचे लोग (Photo-Patrika)
जयपुर. नवरात्र के पहले दिन नए घर की तलाश और प्रॉपर्टी में निवेश की योजना लेकर बड़ी संख्या में लोग जयपुर में एसएल मार्ग स्थित द ग्रैंड मोती पैलेस पहुंचे। रविवार को राजस्थान पत्रिका के तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो 'प्रोपेक्स' के आखिरी दिन दोपहर बाद ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी। यहां कोई अपने परिवार के लिए घर खरीदने की जानकारी जुटा रहा था, तो कोई भविष्य में बेहतर रिटर्न की उम्मीद के साथ निवेश के विकल्प तलाशता नजर आया। लोगों ने अपनी जरूरतों और बजट के हिसाब से अलग-अलग आवासीय परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली।
एक्सपो में लगे बिल्डर्स और डवलपर्स के स्टॉल पर ग्राहकों ने प्रोजेक्ट की लोकेशन, कीमत, उपलब्ध सुविधाओं और विशेष ऑफर्स के बारे में सवाल पूछे। खरीदारों ने यह समझने की कोशिश की कि कौन-सी परियोजना उनके बजट और जरूरतों के हिसाब से बेहतर रहेगी। किसी की प्राथमिकता परिवार के लिए सुविधाजनक जगह पर घर खरीदना थी, तो कोई प्रॉपर्टी को लंबे समय के निवेश के रूप में देख रहा था।
एक्सपो में लोगों को अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की जानकारी एक ही जगह मिलने से तुलना करने में भी आसानी हुई। ग्राहकों ने बिल्डर्स के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत कर घरों के विकल्प, सुविधाओं और कीमतों से जुड़ी जानकारी समझी। इस दौरान लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार सवाल पूछे और उपलब्ध विकल्पों के बारे में जानकारी जुटाई। नवरात्र के पहले दिन आयोजित एक्सपो के अंतिम दिन घर खरीदने और प्रॉपर्टी में निवेश को लेकर लोगों की दिलचस्पी देखने को मिली।
प्रोपेक्स में अलग-अलग लोकेशन की आवासीय परियोजनाओं की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध रही। इससे घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों को अपनी पसंद, जरूरत और बजट के अनुरूप विकल्प तलाशने का अवसर मिला।
निवेश एक्सपो में पहुंचे कुछ लोग अपने परिवार के लिए घर तलाश रहे थे, जबकि कुछ ने प्रॉपर्टी को के विकल्प के रूप में देखा। नवरात्र के पहले दिन को शुभ मानते हुए लोगों ने भविष्य की जरूरतों और निवेश की संभावनाओं के लिहाज से परियोजनाओं की जानकारी ली। प्रोपेक्स का प्रबंधन आइएफएफपीएल की ओर से किया गया।
राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स 2026 का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर तक किया गया। इस दौरान प्रॉपर्टी खरीदने में रुचि रखने वाले लोगों को अलग-अलग बिल्डर्स और डवलपर्स के प्रोजेक्ट्स के बारे में जानने का मौका मिला। एक्सपो में आने वाले लोग सीधे संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी जुटा सके।
Updated on:
12 Oct 2026 10:10 am
Published on:
12 Oct 2026 10:08 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
