जयपुर

सेल्फी लेने वालों के लिए है एक बुरी खबर.. कहीं आपके साथ न हो जाए कुछ ऐसा!

सेल्फी लेने से आपकी त्वचा पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता हैं
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 8:53 AM IST
Selfie addiction

जयपुर
आज के टाइम में लोगों के दिलों और दिमाग पर ‘सेल्फी’ लेने का ऐसा भूत सवार हुआ है कि उतरने का नाम ही नहीं ले रहा। इतना ही है ‘सेल्फी’ में वो रियल मेमोरीज को भी सही तरीके से एन्जॉय नहीं कर पाते हैं। आजकल बॉलीवुड सितारें ही नहीं, बल्कि टीनएजर्स भी फेसबुक-ट्विटर पर अपनी फोटो अपलोड करते हैं। सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान गंवाने वालों के बारे में तो आपने बहुत सुना ही होगा लेकिन आज हम आपको सेल्फी से होने वाले ऐसे नुकसान के बारे में जिसे सुनकर आप सेल्फी लेने के बारे में सोचना भी भूल जाएंगे।


सेल्फी लेने से चेहरा होता है ख़राब
जी हां खबरों के अनुसार सेल्फी लेने से आपकी त्वचा पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता हैं। त्वचा विशेषज्ञों का मानना है कि चेहरे पर लगातार स्मार्टफोन की लाइट और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन का जोखिम त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे उम्र बढऩे के साथ चेहरे पर झुर्रियां भी बढ़ सकती है और इसका आपकी त्वचा के डीएनए पर बुरा प्रभाव पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादा सेल्फी लेने से आपकी त्वचा की उम्र तेजी से बढऩे लगती है और आप समय से पहले बूढ़े लगने लगते हैं।

स्किन पर सेल्फी का असर
बता दें कि फोन से निकलने वाला इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन हमारे चेहरे की रिपेयरिंग क्षमता पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालता हैं जिसकी वजह से किसी भी व्यक्ति के चेहरे समय से पहले झुर्रियां नज़र आने लगती हैं और माना जाता है कि किसी भी तरह की क्रीम या सनस्क्रीन इससे बचाव नहीं कर सकती।

हालांकि एक अच्छा स्क्रब त्वचा की सेहत काफी अच्छी रख पाता है। त्वचा विशेषज्ञ और ओबागी स्किन हेल्थ इंस्टीट्यट के संस्थापक डॉ. जेन ओबागी कहते हैं कि आप त्वचा को बाहर से हाइड्रेट नहीं कर सकते यानि उसकी पानी की जरूरत को बाहर से पूरा नहीं कर सकते।

Published on: