जयपुर

Rajasthan News: विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर शर्मा की सेवाएं समाप्त, जानिए वजह

विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर शर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। नियमों में बदलाव के बाद विधानसभा ने शुक्रवार को उनकी सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए।

less than 1 minute read
Sep 21, 2024

जयपुर। विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर शर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। नियमों में बदलाव के बाद विधानसभा ने शुक्रवार को उनकी सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए। विस के विशिष्ट सचिव भारत भूषण शर्मा को प्रमुख सचिव का प्रभार दिया गया है।

महावीर शर्मा पिछली कांग्रेस सरकार के समय विधानसभा के सचिव के रूप में लगाए गए थे। कुछ समय बाद सचिव पद को पदोन्नत कर दिया गया और महावीर शर्मा प्रमुख सचिव बन गए। पिछली सरकार के अंतिम छह माह में महावीर शर्मा के लिए सरकार ने सेवा नियमों में बदलाव कर दिया और उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए कर दी। इस पांच साल की नियुक्ति में शर्मा की उम्र 65 साल से ज्यादा हो रही थी।

भाजपा सरकार के गठन के बाद यह मामला पिछली सरकार के अंतिम छह माह के मामलों की जांच के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति के समक्ष आया। समिति ने माना कि यह पद संवैधानिक नहीं है। इसलिए इस पद पर नियुक्ति एक तय समय यानी पांच साल के लिए नहीं की जा सकती और न ही 65 साल से ज्यादा के उम्र के व्यक्ति की नियुक्ति होनी चाहिए।

कैबिनेट की मंजूरी और राज्यपाल की अनुमति के बाद पिछले सप्ताह सरकार ने विस के प्रमुख सचिव की नियुक्ति की उम्र अधिकतम 65 वर्ष तय कर दी और विधानसभा अध्यक्ष को सचिव की नियुक्ति और किसी को भी उस पद से हटाने के सभी अधिकार दे दिए। इसके बाद शुक्रवार को महावीर शर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

Published on:
21 Sept 2024 07:00 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर