जयपुर

गार्ड सोता रह गया, चाबी चुराकर भागे पांच किशोर, दो दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

सेठी कॉलोनी स्थित राजकीय किशोर गृह का मामला, लावारिस स्थिति में मिले थे किशोर
less than 1 minute read
jaipur
गार्ड सोता रह गया, चाबी चुराकर भागे पांच किशोर, दो दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

जया गुप्ता / जयपुर। सेठी कॉलोनी स्थित राजकीय किशोर से सोमवार तड़के चार बजे पांच किशोर मुख्य गेट से भाग गए। 48 घंटे बाद भी न तो इन किशोरों को ढूंढ़ा जा सका और न ही जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई हुई। केवल मामले की जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट में लिखा गया कि ये किशोर आदतन पलायन करते हैं। किशोर पहले भी ऐसा कर चुके हैं। सारा जिम्मा किशोरों पर डालकर पूरा मामला दबाने की भी कोशिश की जा रही है।

यह है पूरा मामला

सेठी कॉलोनी स्थित किशोर गृह में पहली मंजिल पर निराश्रित, लावारिस स्थिति में मिले किशोरों को रखा जाता है। सोमवार सुबह पांच किशोरों ने गृह के गेट पर तैनात होमगार्ड को सोता देखा। किशोरों ने गार्ड की चाबी ली, ताला खोला और गेट से नीचे उतर गए। मुख्य गेट से होते हुए बाहर निकल गए। सवेरा होने पर किशोरों के पलायन का पता चला। पांचों किशोरों की उम्र 11 से 15 वर्ष के बीच है। वे गृह में 5-6 माह से रह रहे थे। चार किशोर जयपुर के ही हैं और एक दूसरे राज्य का है।


48 घंटे में ये कार्यवाही हुई
- बाल कल्याण समिति ने गृह अधीक्षक से जांच रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट आ गई, अभी उस पर कार्रवाई नहीं हुई है। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिखवाल ने बताया कि रिपोर्ट मांगी गई थी। कार्रवाई नहीं की गई है।

- गृह अधीक्षक प्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चे इससे पहले दूसरे गृहों से भी पलायन कर चुके हैं। ट्रांसपोर्ट नगर थाने में रिपोर्ट दे दी है। होमगार्ड के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भी लिखा है।

Published on:
02 Oct 2019 07:30 am
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम चुनाव: वोट मांगने घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, जानिए किस वार्ड में कैसा रहा चुनावी माहौल?

राजस्थान में पहली बार एक साथ गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें RLP-AIMIM के ‘शक्ति प्रदर्शन’ में क्या ख़ास?

जयपुर के DAV स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने गुरुओं का जताया आभार

Jaipur Nagar Nigam Election : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के ‘गढ़’ में फंसा पेंच! विद्याधर नगर के कई वार्डों में BJP के बाग़ी, मुकाबला ‘टाइट’

राजस्थान निकाय चुनाव: सभी 10 निगम जीतने के लिए BJP अपना रही ‘महाराष्ट्र मॉडल’, जानें क्या है यह पूरा प्लान?