जयपुर

बाल दिवस पर बच्चों के संग खुशियां साझा

बाल दिवस के अवसर पर झोटवाडा में स्थित निजी स्कूल की ओर से बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों व अभिभावकों ने कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों मनोरंजन खेलों वह झूलों का आयोजन किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2024, 8:50 PM IST
Feature image

जयपुर। बाल दिवस के अवसर पर झोटवाडा में स्थित निजी स्कूल की ओर से बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों व अभिभावकों ने कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों मनोरंजन खेलों वह झूलों का आयोजन किया।

मेले में सेंट एंसलम्स नॉर्थ सिटी स्कूल के प्रधानाचार्य फादर थॉमस मणि परम्बिल व उपप्रधानाचार्य फादर किशोर ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। प्रधानाचार्या सिस्टर नीलिमा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मेले का आनंद लिया। बड़ी संख्या में अभिभावक व बच्चो ने मेला देखने पहुंचे मेले के माध्यम से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

बच्चों ने अपने शिक्षकों व दोस्तों को गीत समर्पित करके सबको आनंदित किया। बच्चों द्वारा विशेष रूप से कुष्ठ आश्रम की सहायतार्थ बुक स्टॉल लगाई गई। बच्चों और अभिभावकों ने बाल मेले का भरपूरआनंद उठाया। शिक्षकों व बच्चों के कार्यों की सराहना की।

Updated on:
14 Nov 2024, 8:50 PM IST
Published on: