
जयपुर. 'जीवाणु' नाम सुनते ही लोगों के जहन में बच्चियों की सुरक्षा को ले दहशत फैली है। नाई की थड़ी पर ईद के मेले में एक किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले कुछ युवकों पर बलात्कार का आरोपी जीवाणु दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए आधा घंटे तक तलाश में जुटा रहा। हालांकि इस दौरान मस्जिद खुदादाद के सदर पप्पू खान ने आमेर थाना पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना है कि आधा घंटे तक आरोपी जीवाणु क्षेत्र में दोनों हाथों में पिस्टल ले लहराते हुए दहशत फैलाई। लेकिन आमेर थाना पुलिस नहीं आई। बाद में आरोपी वहां से भाग गया। लोगों ने कहा कि पुलिस उसी समय आरोपी को पकड़ लेती तो उसकी हकीकत सामन आ जाती और मासूम बालिकाएं बलात्कार का शिकार होने से बच जाती है।
वारदात से पहले नंबर प्लेट बदली
बच्चों को बलात्कार का शिकार बनाने वाला कुख्यात जीवाणु वारदात के बाद पकड़ में नहीं आए, इसलिए बाइक की नंबर प्लेट भी बदल लेता था। शास्त्री नगर में एक जुलाई की रात दस बजे बालिका को अगवा करने से पहले दोपहर तीन बजे उसने अपनी बाइक की नंबर प्लेट भी बदली थी। नाई की थड़ी स्थित एक खाली भूखंड पर आरोपी को बाइक के आगे और पीछे की नंबर प्लेट बदलते हुए खेल रहे स्थानीय बच्चों ने देखा था।
यह भी पढ़ें
- आरोपी दिखाने के लिए बंध की घाटी स्थित आसिफ यहां साड़ी कारखाने पर काम करना बताता था।
- आरोपी जीवाणु ने 30 जून को नाई की थड़ी स्थित एक मकान में चोरी की, लेकिन मकान मालिक को पता चल गया, तब आरोपी ने 20 हजार रुपए, हाथ में पहना हुआ चांदी का ब्रेसलेट और चेन देकर समझौता किया।
- वरिष्ठ एडवोकेट भंवर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी जीवाणु की जमानत देने वाले लोगों की तस्दीक करनी चाहिए। दस्तावेजों में हेरफेर कर जमानत दिलवाने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो सकता है और उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।