जयपुर

खौफ न शिकन, फिल्मी स्टाइल में आ खड़ा हुआ, बच्ची ने पहचाना, कहा- यही है जीवाणु

Shastri Nagar rape : एक के बाद एक बच्चियों से बलात्कार के आरोपी सिकन्दर उर्फ जीवाणु की बुधवार को जेल में शिनाख्त परेड कराई गई।
less than 1 minute read
Jul 11, 2019
jivanu
जयपुर की मांग, पुलिस सीरियल रेपिस्ट जीवाणु का कोर्ट में जल्दी पेश करें चालान, ताकि दरिंदे को मिले सख्त सजा

जयपुर। Shastri Nagar rape - एक के बाद एक बच्चियों से बलात्कार के आरोपी सिकन्दर उर्फ जीवाणु की बुधवार को जेल में शिनाख्त परेड कराई गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक जुलाई को बलात्कार की शिकार 7 वर्षीय बच्ची को मां-बाप के साथ केन्द्रीय कारागार ले जाया गया। वहां एसडीएम (मजिस्ट्रेट) ओमप्रभा के समक्ष बच्ची को आरोपी की पहचान करनी थी। मां-बाप को जेल के द्वार पर ही रोकने से बच्ची सहम गई।

पहले उसने जेल परिसर में जाने से ही इनकार कर दिया। महिला अधिकारियों ने उसका चेहरा कपड़े से ढका, आंखों का थोड़ा हिस्सा खुला रखा। बमुश्किल बच्ची भीतर गई। जीवाणु को जैसे ही उसके सामने खड़ा किया, बच्ची सहम गई। सूत्रों के मुताबिक बेखौफ जीवाणु बच्ची के सामने फिल्मी स्टाइल में खड़ा हो गया। चेहरे पर शिकन तक न थी। बच्ची ने पहचान लिया कि यह वही दरिन्दा है।

वहीं, शास्त्रीनगर पुलिस जीवाणु का रिमांड पर मांगेगी। डीसीपी मनोज चौधरी ने बताया कि फिलहाल जीवाणु को एक जुलाई को बलात्कार ( rajasthan rape news ) की शिकार बच्ची के मामले में गिरफ्तार किया है। रिमांड पर मिलने पर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। शास्त्रीनगर में 22 जून को बलात्कार की शिकार 4 वर्षीय बच्ची के संबंध में गिरफ्तारी शेष है। गौरतलब है कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जीवाणु ने 25 बच्चों, 40 पुरुषों व किन्नरों से बलात्कार-कुकर्म कबूला था।

3 और गिरफ्तार
शास्त्री नगर में बच्ची से बलात्कार की ( rape in rajasthan ) घटना के बाद क्षेत्र में उपद्रव और तोडफ़ोड़ मामले में पुलिस ने बुधवार को 3 और आरोपी नाहरी का नाका निवासी मो. रियाज, दाउद खान और शाहरुख खान को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Updated on:
11 Jul 2019 10:20 am
Published on:
11 Jul 2019 10:17 am
Also Read
View All
जयपुर में वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस MLA प्रशांत शर्मा का उग्र विरोध, गाड़ी पर चढ़े लोग- काले झंडे दिखाए, देखें हंगामे का VIDEO

पंजाब के सियासी रण में राजस्थान के SP V/S SP, जानिए Congress के सचिन पायलट या BJP के सतीश पूनिया में कौन बेहतर ‘प्रभारी’?

Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट