जयपुर

शिखर अग्रवाल सीएम के नए अतिरिक्त मुख्य सचिव, डिप्टी सीएम के विशिष्ट सहायक भी बदले गए

राजस्थान सरकार ने शिखर अग्रवाल को सीएम भजनलाल शर्मा का नया अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्ति किया है। साथ ही दोनों डिप्टी सीएम के विशिष्ट सहायक भी बदले गए।
2 min read
shikhar_agrawal.jpg
Shikhar Agrawal IAS

Rajasthan Government issued Two Orders : राजस्थान सरकार ने शुक्रवार रात अलग-अलग आदेश जारी कर 2 आईएएस और 10 RAS अफसरों के तबादले कर दिए। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। वे वर्तमान में वन एवं पर्यावरण विभाग के एसीएस थे। इसी तरह जेडीए से एपीओ की गईं आईएएस नलिनी कठोतिया को अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक पद पर नियुक्ति दी गई है। 10 आरएएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं। इन अफसरों को मुख्यमंत्री कार्यालय, डिप्टी सीएम और पांच मंत्रियों के यहां विशिष्ट सहायक लगाया गया है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के विशिष्ट सहायक गोपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा के विशिष्ट सहायक सावन कुमार चायल को भी सरकार ने हटा दिया है। दोनों अधिकारियों को एपीओ किया गया है। इनकी जगह यहां नए विशिष्ट सहायक लगाए गए हैं। इसके अलावा आरएएस अफसर शाहीन अली खान, अजय असवाल और गौरव बजाड़ को भी एपीओ किया गया है।

पुलिस विभाग में तबादलों की तैयारी

इधर, पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने जयपुर, जोधपुर पुलिस कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को भी पुलिस कर्मियों के आगामी तबादलों को देखते हुए तैयारी रखने को कहा है और इसके लिए तबादला नीति की कॉपी भी इन्हें भेजी है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान की नई आबकारी नीति जारी, शराब दुकानों के ठेकेदारों के लिए नई व्यवस्था

किस आरएएस को कहां लगाया

जसवंत सिंह -
संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री
जगवीर सिंह - विशिष्ट सहायक, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

विवेक कुमार - संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री
उम्मेद सिंह - विशिष्ट सहायक, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह

कालूराम - विशिष्ट सहायक, ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर
राजेन्द्र सिंह राठौड़ - विशिष्ट सहायक, उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा

भगवत सिंह - विशिष्ट सहायक, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी
संजय कुमार - विशिष्ट सहायक, कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीना

बलवंत सिंह लिग्री - विशिष्ट सहायक, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर
मनोज कुमार - उप सचिव, मुख्यमंत्री।

यह भी पढ़ें - राजस्थान के सभी जिला कलक्टरों को सख्त हिदायत, मुख्य सचिव ने दिया बड़ा निर्देश, जानें

Updated on:
03 Feb 2024 09:40 am
Published on:
03 Feb 2024 09:35 am