जयपुर

Education News: शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय,विद्यालयों में पासबुक के उपयोग पर लगा प्रतिबंध हटा, आदेश भी जारी

School Guidelines Update: शिक्षा विभाग का यू-टर्न: अब विद्यालयों में पासबुक के उपयोग पर नहीं रहेगी रोक। बड़ी राहत: स्कूलों में पासबुक पर लगा प्रतिबंध हटा, छात्रों-शिक्षकों को फायदा।

2 min read
Apr 21, 2026
Photo AI

Passbook Ban Removed: जयपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में पासबुक के उपयोग पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया है। इस संबंध में निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर की ओर से जारी आदेश के अनुसार पूर्व में जारी निर्देशों को तत्काल प्रभाव से प्रत्याहृत कर दिया गया है। यह निर्णय माननीय उच्च न्यायालय, जयपुर में दायर एस.बी. सिविल रिट याचिका संख्या 19157/2023 में पारित आदेश दिनांक 12 फरवरी 2026 के संदर्भ में लिया गया है।

विभाग द्वारा पूर्व में विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों के स्थान पर पासबुक के उपयोग पर रोक लगाई गई थी, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता और निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, इस आदेश के खिलाफ न्यायालय में चुनौती दी गई थी। न्यायालय के निर्देशों के बाद विधि प्रकोष्ठ और संबंधित अधिकारियों से परामर्श लेकर यह निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें

8th pay commission: सीएम ने कहा, पदोन्नति और वेतनमान पर बनेगी हाई-लेवल कमेटी, आठवें वेतन आयोग पर भी करेगी मंथन

नए आदेश के अनुसार 6 नवंबर 2023 तथा 13 मार्च 2018 के पूर्व आदेशों को निरस्त कर दिया गया है, जिससे अब विद्यालयों में पासबुक के उपयोग पर लगी रोक समाप्त हो गई है। इससे छात्रों और शिक्षकों को अध्ययन सामग्री के चयन में अधिक लचीलापन मिलेगा।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस निर्णय से विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में सहूलियत मिलेगी, वहीं शिक्षकों को भी पढ़ाने के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे। हालांकि, विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निगरानी और दिशा-निर्देश आगे भी जारी रहेंगे।

इस आदेश को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और संबंधित संस्थानों को भेज दिया गया है, ताकि तत्काल प्रभाव से इसका पालन सुनिश्चित किया जा सके।

PTET 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5 मई तक भर सकेंगे फॉर्म

कोटा। राजस्थान में पीटीईटी-2026 के तहत 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 05 मई 2026 कर दी गई है। पहले यह अंतिम तिथि अप्रैल के अंत तक निर्धारित थी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मांग, उनकी सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन में संशोधन (करेक्शन) की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 7 मई 2026 कर दी गई है। अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क 200 रुपए जमा कर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

हालांकि, स्पष्ट किया गया है कि नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान जैसे महत्वपूर्ण विवरणों में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है।

विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें

DA Hike: केन्द्र के बाद राजस्थान कर्मचारियों की भी होगी बल्ले-बल्ले, डीए 2% बढ़कर 60% होने की संभावना
Published on:
21 Apr 2026 03:05 pm
Also Read
View All