19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DA Hike: केन्द्र के बाद राजस्थान कर्मचारियों की भी होगी बल्ले-बल्ले, डीए 2% बढ़कर 60% होने की संभावना

Dearness Allowance in Rajasthan: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तय! राज्य कर्मचारियों को मिलेगा जनवरी 2026 से फायदा। केंद्र के बाद राजस्थान में भी डीए बढ़ने के संकेत, बढ़ेगी सैलरी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Apr 19, 2026

Rajasthan DA Hike: जयपुर। राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जल्द ही बड़ी खुशखबरी आने की संभावना है। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी के बाद अब राज्य सरकार भी इसी तर्ज पर डीए बढ़ाने की तैयारी में मानी जा रही है। सूत्रों और पिछले रुझानों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

वर्तमान में राजस्थान के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए मिल रहा है। यदि 2 प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो यह बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा लाभ देखने को मिलेगा और महंगाई के असर से कुछ राहत मिलेगी। खास बात यह है कि राज्य सरकार अक्सर केंद्र सरकार के फैसलों के बाद ही डीए बढ़ाने का निर्णय लेती है और उसी अनुपात में वृद्धि करती है।

डीए साल में दो बार-जनवरी और जुलाई से प्रभावी

राज्य कर्मचारियों के लिए डीए साल में दो बार-जनवरी और जुलाई से प्रभावी माना जाता है। हालांकि घोषणा में कुछ समय लग सकता है, लेकिन बढ़ोतरी का लाभ संबंधित अवधि से ही लागू होता है। जनवरी 2026 से डीए बढ़ोतरी लागू की जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को जनवरी से लेकर घोषणा होने तक का एरियर भी मिलेगा।

पिछले वर्षों में डीए बढ़ोतरी का विवरण

तारीखडीए बढ़ोतरी (%)पुराना डीए (%)नया डीए (%)
25 मार्च 20234%38%42%
30 अक्टूबर 20234%42%46%
14 मार्च 20244%46%50%
24 अक्टूबर 20243%50%53%
1 अप्रैल 20252%53%55%
3 अक्टूबर 20253%55%58%

पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान सरकार लगातार केंद्र के अनुरूप डीए में बढ़ोतरी करती रही है। इससे कर्मचारियों में यह भरोसा बना हुआ है कि इस बार भी उन्हें समान लाभ मिलेगा। अगर सरकार जल्द घोषणा करती है, तो अप्रैल या मई के वेतन में बढ़ा हुआ डीए जुड़कर आ सकता है।

कुल मिलाकर, यह संभावित बढ़ोतरी राज्य के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर साबित हो सकती है। अब सभी की नजरें सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जो किसी भी समय जारी हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग