जयपुर

100 करोड़ की मालकिन शुभांगना आत्महत्या मामले में अब हटेगा शुभांगना की मौत के कारणों से पर्दा

शुभांगना की मौत के कारणों से हटेगा पर्दा, आधी रात के बाद पति गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी पुलिस।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 10:59 AM IST
Shubhangana Suicide Case: Now the truth of the causes of death will be known

सौ करोड़ रुपए की मालकिन और दीपशिखा एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर प्रेम सुराणा की बेटी शुभांगना रुचिरा सुराना के हाईप्रोफाइल आत्महत्या का केस बहुत समय से सुर्खियों है। अब इस मौत के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपी पति राजकुमार सावलानी को दो बार पूछताछ के लिए बुलाया है लेकिन दोनों बार ही सावलानी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचा। बीती रात जब पुलिस ने उसे तीसरी बार पूछताछ के बुलाया तो भी उसने आने से इंकार कर दिया। आखिर देर रात करीब एक बजे सावलानी को पुलिस ने अजमेर रोड स्थित एक होटल से अरेस्ट कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाना है।

बनीपार्क पुलिस ने बताया कि सावलानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अरेस्ट किया गया है। गौरतलब है कि शुभांगना २६ अगस्त को अपने सी-स्कीम स्थित बंगले पर फंदे से लटकी मिली थी। पिता प्रेम सुराणा ने शुभांगना की हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी। लापरवाही बरतने के चक्कर में बनीपार्क थानाधिकारी को भी कुर्सी छोडऩी पड़ी थी। अब बनीपार्क थाना पुलिस का कहना है कि सावलानी का मेडिकल कराने के बाद, कोर्ट में पेश करने के साथ उसकी रिमांड ली जाएगी। रिमांड लेने के दौरान पूछताछ होने पर शुभांगना की मौत से पर्दा उठ सकता है।

आपको बता दें कि शुभांगना के आत्महत्या के मामले में मौके के हालात और नौकरानी की द्वारा बताई जा रही कहानी में पुलिस को शुभांगना की हत्या कर लटकाए जाने या बेहोशी में गला दबाकर लटकाए जाने की आशंका थी। बंगले में पीछे की ओर से भी आने का एक दरवाजा है। परिजनों को आशंका थी कि मिलीभगत से कोई इस दरवाजे से आया है। इधर पिता प्रेम सुराणा ने शुभांगना के पति राजकुमार पर हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दी थी। नौकरानी ने पुलिस को बताया था कि रात को खाना खाने के बाद वह सो गई थी। इसके बाद सुबह चाय बनाकर लाई तब घटना का पता चला।

Published on:
Also Read
View All