
जयपुर। राजस्थान पत्रिका ( Rajasthan Patrika ) के पेट्रन में हो रहे एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट ( MTV India Music Summit 2019 ) में कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत के सुरों का यह सिलसिला देर रात तक चला। रात में पॉप सिंगर श्वेता शेट्टी ( Shweta Shetty ) और हिप हॉप वॉरियर के नाम से मशहूर रैपर—सिंगर राजा कुमारी ( Raja Kumari ) ने अपने संगीत के जादू से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
पॉप सिंगर श्वेता शेट्टी ने मंच पर आते ही सबसे पहले फिल्म 'रंगीला' का गाना मांगता है क्या' गाया। इसके बाद उन्होंने अपनी 15 मिनट की परफॉर्मेंस में श्रोताओं को झूमने पर मजबूर दिया। इस दौरान उन्होंने 'दिल टोटे—टोटे हो गया', 'ये खबर छपवा दो अखबार में','दीवाने तो दीवाने हैं', जैसे कई सॉन्ग गाए।
वहीं हिप हॉप सिंगर और रैपर राजा कुमारी का जादू भी दर्शकों के सिर चढकर बोला। उनके स्टेज पर आते ही श्रोताओं में एक जोश देखने को मिला। राजा कुमारी ने 'सिटी स्लम्स', 'शूक', बिलीव इन यू, मीरा, 'कौन है तू' और 'करमा' जैसे सॉन्ग्स गाए और परफॉर्म भी किया।