जयपुर

SI पेपर लीक मामला: SOG ने पकड़ा एक और ‘नकली थानेदार’, खुफिया विंग में ले रहा था ट्रेनिंग; उठे ये सवाल

SI Paper Leak Case: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में SOG ने शनिवार को एक और बड़ी कार्रवाई की।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2025, 4:47 PM IST
Trainee SI Vijendra Kumar Joshi
ट्रेनी SI विजेंद्र कुमार जोशी, फोटो- पत्रिका नेटवर्क

SI Paper Leak Case: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में SOG ने शनिवार को एक और बड़ी कार्रवाई की। SOG ने राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में प्रशिक्षण ले रहे ट्रेनी सब इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार जोशी को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी पुलिस सिस्टम की साख पर सवाल उठा रही है।

दरअसल, गिरफ्तार आरोपी विजेंद्र जोशी (30), पुत्र मदन लाल, बलारा (सीकर) का निवासी है और वर्तमान में जयपुर की इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था।

SOG के अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि जोशी का नाम पहले गिरफ्तार आरोपियों- पुरुषोत्तम दाधीच, संदीप लाटा और कुंदन पाण्ड्या से पूछताछ में सामने आया। इन तीनों ने कई उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले लीक पेपर उपलब्ध कराया था, जिसमें जोशी भी शामिल था। इस खुलासे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि पेपर लीक के तार कितनी गहराई तक फैले हुए थे?

पेपर लीक से बना पुलिस अफसर

SOG के सूत्रों के अनुसार, जोशी ने 2021 की SI भर्ती परीक्षा से पहले लीक हुआ पेपर पढ़कर सफलता हासिल की थी। जोशी को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 9 जून तक दो दिन की रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान SOG पेपर लीक नेटवर्क की और कड़ियों का पता लगाने की कोशिश करेगी।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले SOG ने ट्रेनी SI रेनू, सुरेंद्र बगड़िया और सुरजीत को भी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया था। इन सभी ने दाधीच, लाटा और पाण्ड्या से लीक पेपर हासिल किया था। 29 अक्टूबर 2024 को SOG ने 20 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। अब तक इस मामले में 80 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें करीब 50 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर शामिल हैं।

जांच में और खुलासों की संभावना

गौरतलब है कि SOG की जांच अब उन अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है, जो इस नेटवर्क के बारे में जानते हुए चुप रहे। सूत्रों के मुताबिक कुछ और लोग SOG की रडार पर हैं। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना है, क्योंकि SOG इस साजिश की तह तक जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Updated on:
7 Jun 2025, 4:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Indian Railway News: राजस्थान से ठेठ पश्चिम बंगाल तक, बहुत काम की है ये नई खातीपुरा–संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए रूट और शेड्यूल

Public Ka Panna: दिवाली के सीजन में जयपुर के बाजारों में गंदा पानी, दुकानदार परेशान; कॉलोनियों में भी हाल बेहाल

राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?