जयपुर

SI Paper Leak: ‘मेरे पापा-मम्‍मी घबरा गए, लोग भी बात करने लगे’, प्रेसवार्ता में रोते हुए बोली SI परीक्षार्थी मंजू शर्मा

किरोड़ी लाल मीना ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान छात्रा मंजू शर्मा ने देर रात पुलिस की कार्रवाई का जिक्र करते रोने लगी।
2 min read
• •
Updated: 4 Dec 2024, 6:27 PM IST
Feature image

SI Paper Leak Case Update: राजस्थान में एसआइ भर्ती परीक्षा रद्द करवाने की मांग करने वाले छात्र-छात्राओं के घर देर रात पुलिस ने दबिश दी। उसी वक्त मंजू शर्मा के परिजनों की सूचना पर किरोड़ी लाल मीना पहुंचे। मीना ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान छात्रा मंजू शर्मा ने देर रात पुलिस की कार्रवाई का जिक्र करते रोने लगी।

'मम्मी-पापा ने पूछा- क्या करके आई है?'

पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंजू शर्मा ने कहा कि आधी रात को पुल‍िस मेरे घर पर पहुंची तो मेरे पापा-मम्‍मी घबरा गए। उन्होंने मुझसे पूछा कि तू क्‍या करके आई है, आस-पास के लोग भी बात करने लगे। मैं पूरी तरह से डर गई थी, मैंने क‍िरोड़ी बाबा को सूचना भी नहीं द‍ी। पता नहीं उन्हें क‍िसने बताया। साथ ही मंजू ने कहा कि क्‍या अपनी मांग करना गलत है और क्‍या हम अपने हक की बात नहीं कर सकते हैं?

'पुलिस ने गंदी-गंदी गालियां दी'

साथ ही पिछले महीने अपने एक एक साथी लादू गोदारा के साथ एसआइ भर्ती परीक्षा रद्द को लेकर टंकी पर चढने वाले व‍िकास ब‍िधूड़ी की पत्‍नी अनीता गुर्जर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे घर पुलिस गेट कूदकर आई, गंदी-गंदी गाल‍ियां दी, घर की ख‍िड़की तोड़ द‍ी। क्‍या हम लोकतंत्र में अपनी बात नहीं रख सकते हैं?

किरोड़ी ने CI की नौकरी पर उठाए सवाल

किरोड़ी लाल मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए महेश नगर सीआई कविता शर्मा की नौकरी पर ही सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कविता शर्मा फर्जी तरीके से नौकरी लगी है, कविता शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वो खिलाड़ी नहीं है फिर भी खेल कोटे से नौकरी हासिल की है, उस पर FIR होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि डीसीपी संजीव जैन ने इसकी जांच की थी। इसके ख‍िलाफ मुकदमा दर्ज है, मुकदमा नंबर भी बताया है। इसकी जांच एटीएस ने की है। उन्होंने कहा क‍ि एटीएस ने प्रमाण‍ित क‍िया है क‍ि कविता शर्मा दोषी है। इसके ख‍िलाफ जांच अभी तक पड़ी है, इसके ख‍िलाफ कार्रवाई तो दूर की बात उसे जयपुर में एक थाने का इंचार्ज बना रखा है। किरोड़ी लाल मीणा ने गृहमंत्री और मुख्‍यमंत्री से कविता शर्मा की गिरफ्तारी की मांग भी की है।

Updated on:
4 Dec 2024, 6:27 PM IST
Published on: