26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: गर्मी के बीच राहत की फुहार, 18,19 मार्च को 37 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट

Rajasthan Weather Update: उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण राजस्थान में भीषण गर्मी के तेवर आंशिक रूप से कम होने पर गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
2 min read
Google source verification
18,19 मार्च को 37 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पत्रिका फाइल फोटो

18,19 मार्च को 37 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पत्रिका फाइल फोटो

Rajasthan Weather Update: उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण राजस्थान में भीषण गर्मी के तेवर आंशिक रूप से कम होने पर गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इससे पहले जयपुर, झुन्झुनूं, बीकानेर सहित कई जिलों शनिवार देर रात बूंदाबांदी भी हुई वहीं वहीं, खैरथल तिजारा जिले के टपूकड़ा में रविवार सुबह ओले गिरने से पारे में गिरावट दर्ज हुई।
अचानक बदले मौसम से रात के तापमान में दो तीन डिग्री की गिरावट पर गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने सोमवार को 10 जिलों में हल्की बौछारें गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।

18 से 21 मार्च एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 18 से 21 मार्च के मध्य एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। विक्षेभ के असर से 18 मार्च को जोधपुर बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 19-20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

इन जिलों में 18 मार्च को बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 18 मार्च को बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना- कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर,नागौर, पाली, फलोदी, श्रीगंगानगर जिलों में 40 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज हवा चलने और मेघगर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

19 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आगामी 19 मार्च को अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल- तिजारा, कोटा, कोटपूतली- बहरोड, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना- कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर,नागौर, पाली, फलोदी, श्रीगंगानगर जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने और मेघगर्जन के साथ बारिश व कहीं कहीं ओलावृष्टि होने का अलर्ट है।

पश्चिमी इलाकों में दो दिन मौसम शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में 16 और 17 मार्च को सतही गर्म हवाएं चलने पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है तो दूसरी तरफ रात में पारा सामान्य रहने के आसार हैं। वहीं प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में कुछ जगह बादलों की आवाजाही भी रहने और दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का पूर्वानुमान है।

5 संभागों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी 18 से 21 मार्च के दौरान एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने तथा कहीं-कहीं तेज आंधी (40-50 Kmph) व बारिश होने होने की प्रबल संभावना है। 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश, शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 19-20 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी व कहीं बारिश होने की संभावना है।