जयपुर

SI Paper Leak: पेपर लीक मामले में फिर बड़ा एक्शन, 9 और ट्रेनी SI सस्पेंड, जानें 10 महीने बाद क्यों हुई कार्रवाई?

Rajasthan SI Paper Leak: राजस्थान पुलिस ने एक दिन बाद ही एक बार फिर पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन लिया है। अब तक 20 ट्रेनी एसआई पर गाज गिर ​चुकी है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2025, 12:29 PM IST
Rajasthan SI Paper Leak

Rajasthan SI Paper Leak: जयपुर। राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। पेपर लीक और फर्जी अभ्यर्थियों की मदद से चयनित जोधपुर व पाली रेंज में पदस्थापित नौ उप निरीक्षकों को निलम्बित कर दिया है। बता दें कि इससे पहले 3 जनवरी को 11 एसआई को सस्पेंड किया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक रेंज जोधपुर विकास कुमार ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। आइजी रेंज जोधपुर विकास कुमार ने बताया कि एसआइ भर्ती परीक्षा-2021 में धांधली व अनुचित साधनों का प्रयोग करने के संबंध में एसओजी ने मामला दर्ज किया था। जिसकी जांच चल रही है।

इसलिए 10 महीने बाद हुई कार्रवाई

उन्होंने बताया कि इसमें दोषी पाए जाने पर प्रोबेशनर उप निरीक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। 48 घंटे या अधिक समय तक न्यायिक अभिरक्षा में रहने वाले नौ प्रशिक्षु उप निरीक्षक जोधपुर व पाली रेंज में पदस्थापित हैं।

इन ट्रेनी एसआई पर गिरी गाज

नियम के तहत प्राबेशनर उप निरीक्षक जोधपुर ग्रामीण के गोपीराम जांगू, बाड़मेर की चंचल बिश्नोई, जालोर के अजय बिश्नोई व दिनेश कुमार, सिरोही के नरेश कुमार, दिनेश व प्रियंका बिश्नोई, जैसलमेर के हरखु व सुरेन्द्र बिश्नोई को निलम्बित किया गया। इन सभी लोगों ने हाल ही में नौकरी ज्वॉइन की थी।

2 दिन पहले ही ये हुए थे सस्पेंड

इससे पहले 3 जनवरी को जयपुर, कोटा और उदयपुर रेंज में तैनात एसआई पर गाज गिरी थी। जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा ने एसआई एकता, अविनाश व सुरजीत सिंह को सस्पेंड किया था।

वहीं, कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़ ने मालाराम विश्नोई, चेतन सिंह और रेणु कुमारी को सस्पेंड किया था। इसके अलावा उदयपुर रेंज आईजी राजेश मीना ने राजेश्वरी, दिनेश विश्नोई, मनोहर, श्याम प्रताप सिंह और विक्रमजीत सिंह को सस्पेंड किया था।

अभी 15 न्यायिक हिरासत में

बता दें कि एसआईटी ने पिछले मार्च से अब तक कुल 45 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया था। जिनमें से 25 जमानत पर रिहा हो गए थे। जबकि 15 न्यायिक हिरासत में हैं। इनके में कुछ नियुक्तियां पाने वाले थे।

Updated on:
5 Jan 2025, 12:29 PM IST
Published on: