इस समिति ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप दी थी, लेकिन यह रिपोर्ट अब सामने आई है। समिति ने एसआइ भर्ती परीक्षा पुन: कराने और पूर्व में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को ही उसमें शामिल करने, भर्ती को पूरी तरह रद्द करने, एसओजी की पकड़ में आ चुके या अन्य संदिग्ध चयनित अभ्यर्थियों को बर्खास्त कर शेष चयनित अभ्यर्थियों को सेवा में बनाए रखने जैसे सुझावों पर विचार किया था। लेकिन रिपोर्ट में एसआई भर्ती परीक्षा पुन: कराने और पूर्व में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को ही उसमें शामिल करने की ही सिफारिश की है।