गाज़ियाबाद

कैमरे के सामने अपराधी के आते ही बजेगा सायरन, 58 कैमरों से होगी सुरक्षा

शहर में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सात साल पहले लगाए गए 45 लाख रुपए के सीसीटीवी कैमरों से पुलिस ने केवल एक चोरी का टै्रक्टर पकड़ा, लेकिन अब उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है।
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2016, 6:22 PM IST
Feature image
शहर में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सात साल पहले लगाए गए 45 लाख रुपए के सीसीटीवी कैमरों से पुलिस ने केवल एक चोरी का टै्रक्टर पकड़ा, लेकिन अब उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है।

नए कैमरों की खास बात यह होगी कि अपराधी का चेहरा व वाहन का नम्बर इनके सामने आते ही कंट्रोल रूम में सायरन बजेगा। रिकॉर्डिंग व फुटेज की गुणवत्ता भी अच्छी होगी। नए कैमरों पर एक से सवा करोड़ रुपए की लागत आएगी।

एेसे आएंगे पकड़ में

पुलिस नई तकनीक के जरिए वांछित अपराधियों के चेहरे व वाहनों के नम्बर सीसीटीवी कैमरे के स्टोर में अपलोड करके रखेगी।

इसके बाद सम्बंधित वाहन या अपराधी किसी भी जगह के सीसीटीवी कैमरों के सामने से गुजरेगा तो तुरन्त कंट्रोल रूम में सायरन बजेगा। उसके आधार पर पुलिस अपराधी को पकड़ सकेगी।

58 कैमरे लगेंगे

यूआईटी व पुलिस अधिकारियों ने अभी तक तीन कम्पनियों के सीसीटीवी कैमरों का डेमो लिया है। एक-दो और कम्पनियों के कैमरों की गुणवत्ता देखने के बाद निविदा जारी की जाएगी।

फिर शहर में करीब 58 कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें शहर के सभी चौराहों सहित मुख्य सड़क मार्ग शामिल होंगे। एक चौराहे पर चार कैमरे लगाए जाएंगे।

अभी तक औपचारिकता

पूर्व में लगे सीसीटीवी कैमरे कारगर साबित नहीं हुए। इनकी रिकॉर्डिंग से किसी भी बड़ी वारदात का खुलासा नहीं हो सका। रिकॉर्डिंग भी साफ नहीं है। इसी वजह से पुलिस की मांग पर यूआईटी ने शहर में नई तकनीक के कैमरे लगाने की स्वीकृति दी।

हिमांशु गुप्ता सचिव यूआईटी अलवर ने बताया कि शहर के अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगवाने का निर्णय ट्रस्ट की मीटिंग में हुआ था। उसके अनुसार शहर में नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य प्रक्रियाधीन है।

राज सिंह यादव एक्सईएन विद्युत निगम ने बताया कि अभी तक तीन कम्पनियों के डेमो लिए जा चुके हैं। पूर्व में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग साफ नहीं है। अब नई तकनीक के कैमरों से शहर पर नजर रहेगी।
Published on: