जयपुर

स्मार्टफोन : 25 फीसदी ही युवा ऑनलाइन सेवाओं का करते उपयोग, 80 फीसदी देखते फिल्म

जयपुर. स्कूल और कॉलेज जाने वाले अधिकतर युवा स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि उन्हें उपयोगी ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी नहीं है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2024, 11:09 PM IST
photo_
असर 2023- बियॉन्ड बेसिक्स रिपोर्ट में सामने आई जानकारी

जयपुर. स्कूल और कॉलेज जाने वाले अधिकतर युवा स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि उन्हें उपयोगी ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी नहीं है। युवा सिर्फ सोशल मीडिया और मनोरंजन के लिए ही स्मार्टफोन का काम में ले रहे हैं। बुधवार को असर 2023-बियॉन्ड बेसिक्स की जारी सर्वे रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में सामने आया है कि 80 फीसदी युवा स्मार्टफोन का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते हैं, लेकिन दो-तिहाई ही ऐसे हैं जो पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। देशभर में 14 से 18 साल के 34,745 युवाओं पर सर्वे किया गया।
सर्वे की खास-खास बात
- 43.7 फीसदी लड़कों के पास स्वयं का स्मार्टफोन
- 90 फीसदी युवाओं के घर में स्मार्टफोन हैं और उतने ही युवा इसका प्रयोग करना जानते हैं।
- 19.8 फीसदी लड़कियां और 43.7 फीसदी लड़कों के पास स्वयं का स्मार्टफोन है।
- 90.5 फीसदी युवाओं ने सर्वे से पिछले सप्ताह में सोशल मीडिया का प्रयोग किया।
- 87.8 फीसदी लड़कियां और 93.4 फीसदी लड़के सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।

Published on: