जयपुर

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए चाय वाले ने नेशनल हाईवे के बोर्ड पर लगाए पुशअप्स

सोशल मीडिया पर नेशनल हाईवे के बोर्ड पर पुशअप्स करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजस्थान के अजमेर जिले का बताया जा रहा है । हालांकि इस बॉडी बिल्डर को बीच हाईवे पर स्टंट करना भारी पड़ गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2023, 5:56 PM IST
photo_2023-03-04_17-46-41.jpg

अजमेर। सोशल मीडिया पर नेशनल हाईवे के बोर्ड पर पुशअप्स करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजस्थान के अजमेर जिले का बताया जा रहा है । हालांकि इस बॉडी बिल्डर को बीच हाईवे पर स्टंट करना भारी पड़ गया। बोर्ड पर पुशअप लगाते दिख रहे इस बॉडी बिल्डर को सोशल मीडिया पर लाइक तो खूब मिले, लेकिन सोशल मीडिया से ही पुलिस ने तलाश करके गिरफ्तार भी कर लिया।

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए किया स्टंट
मामला अजमेर के मदनगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे -8 के नसीराबाद पुलिया का है। वीडियो में नेशनल हाईवे पर लगे बड़े बोर्ड पर पुशअप्स करता नजर आ रहा है। बोर्ड पर पुशअप्स करने के दौरान वहां से कुछ व्हीकल भी गुजरते दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने व्यक्ति की तलाश की और गिरफ्तार करके थाने में लाकर उसकी सारी पहलवानी उतार दी।

युवक की पहचान नया गांव निवासी नौरत गुर्जर के नाम से हुई हैं। व्यक्ति ने बताया की सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए उसने इस स्टंट की रील बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर किया। उसे बॉडी बिल्डिंग का काफी शौक है और जीवनयापन के लिए वह चाय की थड़ी लगाता है।

यह भी पढ़ें : नवाचार और उद्यमिता राजस्थान में विकास का करेगी नेतृत्व- राव राजेंद्र सिंह

सोशल मीडिया पर एक्टिव टीम

इन दिनों सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करने, कुछ भड़काऊ पोस्ट डालने या कानून को हाथ में लेने पर पुलिस काफी एक्टिव नजर आ रही है । पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर पुलिस ने अपनी टीम को एक्टिव किया हुआ है। किसी भी प्रकार की घटना होने पर पुलिस तुरंत एक्शन लेती है।

Published on: