1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवाचार और उद्यमिता राजस्थान में विकास का करेगी नेतृत्व- राव राजेंद्र सिंह

-'नवाचार और उद्यमिता' विषय पर राजस्थान 2030" श्रृंखला का हुआ आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

anant awdichya

•

Updated: 4 Mar 2023, 1:50 PM IST

msg356744430-59290.jpg

जयपुर.नवाचार और उद्यमिता राजस्थान के विकास को आगे बढ़ाएगी। यह उद्बोधन राजस्थान विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर राव राजेंद्र सिंह ने प्रताप नगर स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में पीएचडीसीसीआई के सहयोग से नवाचार और उद्यमिता विषय पर राजस्थान 2030 श्रंखला कार्यक्रम के तहत दिए। दिग्विजय ढबरिया( अध्यक्ष पीएचडीसीसीआई, राजस्थान ) ने राष्ट्रीय विकास में राजस्थान के उद्यमियों के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार जैन एवं रीको के पूर्व प्रबंध निदेशक राजेन्द्र भणावत थे।

यह भी पढ़ें : बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने पीटा और छीने 15 हजार रुपए

कॉलेज निदेशक डॉ. प्रभात पंकज ने अतिथियों का स्वागत किया और साझा किया कि यह सेमिनार नवाचार और उद्यमिता के लिए विचारों को विकसित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा। सत्रों में राजस्थान में स्थित विभिन्न उद्योगों में नवाचार और उद्यमिता के बारे में विचार-विमर्श शामिल था। सत्र 'राजस्थान के उद्योग' में, सत्र अध्यक्ष कुणाल रहर - अनुविभागीय मजिस्ट्रेट, धौलपुर, राजस्थान, अभिषेक पटोलिया सहित अन्य ने विचार रखे।

यह भी पढ़ें : अजमेर के इंजीनियर ने दुनिया की सबसे ऊंची झील पर दौड़कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

'ऊर्जा, पत्थर और कला में नवाचार और उद्यमिता' सत्र में वक्ता राकेश कुमार गुप्ता
शोभित सक्सेना , राजेश्वर सिंह राजपुरोहित , राजेंद्र अर्जुन प्रजापत सहित अन्य ने भी विचार रखे। संगोष्ठी में राजस्थान के प्रमुख उद्यमियों को 'राजप्रेन्योर्स' पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विक्रम सिंह, अंगराज स्वामी को प्रदान किया गया। संगोष्ठी का संचालन प्रो. राहुल मीणा और डॉ. समर साराभाई ने किया।