10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने पीटा और छीने 15 हजार रुपए

सोशल मीडिया पर जोधपुर का एक मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो जोधपुर की बिजली विभाग की टीम पर हमले के दौरान का है। दरअसल दो साल से बकाया चल रहे बिजली बिल को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम की पिटाई कर डाली।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur

जोधपुर। सोशल मीडिया पर जोधपुर का एक मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो जोधपुर की बिजली विभाग की टीम पर हमले के दौरान का है। दरअसल दो साल से बकाया चल रहे बिजली बिल को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम की पिटाई कर डाली। टीम ने पहले बिल जमा कराने के लिए कहा था लेकिन जब बिल भरने से मना कर दिया तो टीम कनेक्शन काटने पहुंची तभी ग्रामीणों ने टीम पर लात-घूसे बरसाना शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें : हादसे में बाप-बेटे की मौत: पापा अब मुझे कौन पढ़ाएगा...किसकी कलाई पर बांधूंगी ‘राखी’

डिस्कॉम कर्मचारियों ने दर्ज कराया मामला
मामला जोधपुर जिले के मोटाई गांव का बताया जा रहा है। जहां बिजली विभाग के कर्मचारियों की ओर से 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। दर्ज शिकायत के अनुसार विभाग के कर्मचारी बिजली कनेक्शन काटने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों को बकाया बिल भरने को कहा। लेकिन बकाया बिल नहीं भरने पर बिजली विभाग की टीम ने कनेक्शन काटने की बात कही। इसी दौरान भंवरलाल के घर पर लगे हुए कनेक्शन को हटाने पहुंचे तो ग्रामीण भड़क गए। जिसके बाद कहासुनी शुरू हुई और बात लात-घूंसो तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें : अजमेर के इंजीनियर ने दुनिया की सबसे ऊंची झील पर दौड़कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

डिस्कॉम कर्मचारियों ने मारपीट के अलावा 15 हजार रुपए जबरदस्ती ‎छीनने, सरकारी कागजात फाड़ने और सरकारी गाडी को क्षतिग्रस्त करने का आरोप भी लगाया है। हालंकि किसी तरह कर्मचारी वहां से जान छुटा कर भागने में सफल हुए। मारपीट में कई कर्मचारी घायल भी हुए हैं। इस पर डिस्कॉम श्रमिक संघ‌‎ जिलाध्यक्ष ने आरोपियों को जल्द सजा दिलाने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग करी है।‎