मोहनी पति व बेटे को याद कर बार बार बेहोश हो रही थी। बेटी अनिता होश में आने पर बार बार पिता को याद कर रही थी। वह रोते हुए कह रही थी कि पापा अब मुझे कौन पढ़ाएगा, कौन मुझे पापा का प्यार देगा। भाई के बिना अब किसकी कलाई पर राखी बांधूगी। मां बेटी की करुण रुदन सुनकर मौके पर उपस्थित लोगों की आंखें भी नम हो गई।