जयपुर

व्यापारी बन महिला से बनाए प्रेम सम्बन्ध, महिला के फ्लैट को बना लिया अपना घर, फिर शुरू किया ऐसा काम

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 12, 2018
Love

जयपुर। मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में एसओजी के हत्थे चढ़े मूलत: नाईजीरिया निवासी जोसफ को लेकर नित नई जानकारी सामने आ रही है। इनके जरिए यह भी पता चल रहा है कि अन्तरराष्ट्रीय तस्कर कितना चालाक है? जोसफ ने गोवा में गिरफ्तारी के बाद अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंबई की एक महिला का भी सहारा लिया। एसओजी का कहना है कि जोसफ ने व्यापारी बन महिला से प्रेम सम्बन्ध बनाए और उसे शादी का झांसा देकर जाल में फांस लिया। तस्करी में लेन-देन के लिए उसने महिला के एटीएम और क्रडिट कार्ड का ही इस्तेमाल किया। एसओजी ने जोसफ के पास से मुंबई की उक्त महिला के एटीएम और क्रडिट कार्ड भी जब्त किए हैं।

मुंबई के एजेंट की तलाश
एसओजी ने बताया कि जोसफ ने मुंबई के एक एजेंट के जरिए टोनी के नाम से साउथ अफ्रीका का जाली पासपोर्ट और वीजा बनवाया। जोसफ का जाली पसपोर्ट और वीजा साउथ अफ्रीका से ही बनवाकर कूरियर के जरिए मुंबई मंगवाया गया था। इस मामले में एसओजी मुंबई के एजेंट को भी तलाश रही है।

प्रेमिका के फ्लैट को ही बनाया आशियाना
एसओजी के एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि जोसफ ने मुंबई की 31 वर्षीय महिला के फ्लैट को ही अपना घर बना लिया। इसी घर से वह तस्करी का धंधा करने लगा। वह मुंबई के बाइकुलां क्षेत्र से कोकीन खरीद कर राजस्थान, यूपी और पंजाब में बेचने लगा। महिला ने एसओजी को पूछताछ में बताया कि उसे जोसफ के मादक पदार्थ की तस्करी करने की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। महिला का कहना है कि जोसफ उससे साउथ अफ्रीका के कारोबारी के रूप में मिला था और उसने राजस्थान, यूपी और पंजाब में अपने कारोबार के सिलसिले में ही आने-जाने की जानकारी दी थी।

Published on:
12 Sept 2018 11:20 am
Also Read
View All
रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?