26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार सलमान के शो ‘बिग बॅास 12’ में होगा कुछ खास, ये कंटेस्टेंट दे सकती है बच्चे को जन्म!

‘बिग बॉस 12’ में भारती ने एक खास बात बताई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 11 Sep 2018, 12:31 PM IST

bigg boss 12 bharti singh planning baby during reality show

bigg boss 12 bharti singh planning baby during reality show

टीवी इंडस्ट्री का मशहूर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ जल्द ही शुरु होने जा रहा है। ये शो 16 सितंबर से टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। सलमान खान के इस शो में पहली कंटेस्टेंट के तौर पर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया एक सेलिब्रिटी कपल के तौर पर दिखाई देंगे।

ये भी पढें: लव सेक्स और धोखा' के बाद अब नुसरत के साथ कॉमेडी करेंगे राजकुमार

हाल में भारती ने शो से जुड़ी बातचीत की। टीवी की मशहूर कॅामेडियन ने बताया कि,' मैंने सोच समझकर राइटर से शादी की है। क्योंकि राइटर के बच्चे ऐसे (सलमान जैसे) पैदा होते हैं'। भारती ने ये भी कहा कि,' वो घर में खुशियां फैलाने जा रही हैं ना कि लड़ाई-झगड़ा करने।'

ये भी पढें: किसानों और शहीदों के परिजनों को घर बुलाकर महानायक ने दिए इतने करोड़ रुपए!

इसके अलावा हाल में इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान भारती ने एक खास बात बताई। भारती से पूछा गया कि ऐसी कौन सी बात थी, जिसकी वजह से वो सलमान के शो में एंट्री कर रही हैं? इसपर भारती ने कहा,' मैं और हर्ष रिएलिटी शो पर ही बच्चे की प्लानिंग करने की सोच रहे है। भारती ने आगे कहा,' बिग बॉस का ऑफर मुझे खतरों के खिलाड़ी के समय ही मिला था तब मैंने मेकर्स से कहा कि मुझे लौटकर आने दीजिए फिर हम फैसला लेंगे। जब मेकर्स ने मुझे बताया कि मैं अकेले नहीं बल्कि हर्ष के साथ घर में जाने वाली हूं तो मैं काफी खुश हुई। उसके पास मेरे लिए वक्त नहीं है।'

ये भी पढें: अभिनेता सुशांत सिंह की बहन को हुई गंभीर बीमारी, लोगों से की बहन को बचाने की अपील

दोनों को ‘बिग बॉस 12’ के लिए हर हफ्ते 45 लाख रुपये मिलने वाले हैं। इससे पहले ये जोड़ा ‘नच बलिए 8’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में भी दिखाई दे चुका है।

ये भी पढें: समलैंगिकता वैध होते ही बॉलीवुड राइटर ने पार्टनर संग फोटो शेयर कर किया रिश्ते का ऐलान







बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग