26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामा सलमान भांजे को पेंटिंग सिखाते आए नजर, बहन अर्पिता ने वीडियो शेयर करते लिखी ये बात

इसमें सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 10 Sep 2018, 4:23 PM IST

Salman And Ahil

Salman And Ahil

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान का एक वीडियो हाल ही में उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें सलमान भांजे आहिल को जमीन पर लेट-लेट कर पेटिंग सीखाते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों वह अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग में काफी बिजी हैं। इससे पहले वह कॉमेडी और ड्रामा फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में कैमियो करते नजर आए थे।

जूनियर बच्चन ने 'मनमर्जियां' में अपने किरदार को लेकर कही ये बडी़ बात, जाने क्या है पूरी खबर

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर अक्सर सलमान और आहिल की फोटोज छाई रहती हैं। इसी बीच दोनों मामा-भांजे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह आहिल को पेंटिंग के गुर सिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं आहिल रंगों को देख काफी खुश दिख रहे हैं और सलमान उनके साथ मस्ती भी करते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, इस वीडियो के साथ अर्पिता ने लिखा, 'कैनवस पर आहिल की पहली पेंटिंग अपने मामू के साथ।' बता दें कि सलमान खान अपनी पेंटिंग के शौक के लिए भी जाने जाते हैं। उनका यह हुनर कई बार फैंस को हैरान कर चुका है।

मनमर्जियां' के किरदार से खुद को आजाद करने का मौका मिला: वक्की

View this post on Instagram

Love ❤️❤️❤️❤️❤️ @beingsalmankhan

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on

'भारत' में ये भी आएंगे नजर

सलमान फिल्म 'भारत' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इस शेड्यूल की शूटिंग माल्टा में की गई है। माल्टा से सलमान ने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। खास बात यह है कि इस बार शूटिंग पर सलमान अपनी मां सलमा खान को भी साथ लेकर गए थे। इसमें सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं।

Fryday Movie Trailer: गोविंदा लौटे पुराने फॉर्म में, कॉमेडी देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

पिंक गाउन में कहर ढा रहीं जाह्नवी, देखें तस्वारें

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग