स्टार्स के किरदार बिल्कुल अलग
फिल्म के बारे में राजकुमार ने कहा, 'तुर्रम खान' एक कॉमिडी फिल्म है और इसमें मेरा किरदार काफी दिलचस्प है। मुझे हंसल सर पर पूरा भरोसा है और मुझे पूरा विश्वास है कि नुसरत के साथ एक बार फिर काम करके काफी मजा आएगा।' इस पर नुसरत ने कहा, 'मुझे हंसल सर की फिल्में काफी पसंद हैं। फिल्म में मेरा रोल एकदम अलग तरह का है और मुझे एक बार फिर राजकुमार के साथ काम करके खुशी होगी।'