किसानों को दी मृदा सुधार की जानकारी

स्थानीय कृषि विभाग परिसर में अंतरराष्ट्रीय सॉयल हेल्थ डे पर दो दिवसीय क्षमतावर्घन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रगतिशील कृषक कालूराम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2015, 10:02 AM IST
Feature image

स्थानीय कृषि विभाग परिसर में अंतरराष्ट्रीय सॉयल हेल्थ डे पर दो दिवसीय क्षमतावर्घन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रगतिशील कृषक कालूराम की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित किया गया। शिविर में कृषि अधिकारी भागीरथ सबल ने स्वच्छ धरा, खेत हरा विषय पर व्याख्यान देते हुए मृदा सुधार कार्यक्रम की जानकारी दी।

सेवानिवृत मृदा वैज्ञानिक डॉ. गोपेश सैनी ने मृदा संरचना परिवर्तन के लिए आईपीएम अपनाने पर जोर दिया। कृषि विभाग के सहायक निदेशक सीताराम मीणा ने सॉयल हेल्थ कार्ड के महत्व के बारें में जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी रूपनारायण कुमावत ने मृदा नमूना कैसे, कब और कहां से ले, इसके बारे मे जानकारी दी।

कृषि विभाग के बाबूलाल जाटावत ने बढ़ती जनसंख्या-गिरता भूमि का रकबा विषय पर जानकारी दी। शिक्षण शिविर में कृषक मित्र बाबूलाल सामोता, रामजीलाल सैनी, बद्रीप्रसाद रैगर एवं अन्य प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया।

Published on:
Also Read
View All
Punjab PCS Result 2026: पंजाब PCS भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें पूरा मामला और अभ्यर्थियों ने क्या लगाए आरोप

निशांत कुमार को CM सम्राट के सुरक्षाकर्मी ने पीछे धकेला, वीडियो वायरल; मंत्री अशोक चौधरी ने बताई पूरी बात

IND vs NZ: 70/5 के स्कोर के न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक बना डाले 243/5, जानें भारत से कहां हो गई चूक

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

पत्रिका खुलासा: सरकारी पैसों से अध्यक्ष ने खरीदा दीवान-पलंग, 60 लाख के खर्च पर उठे सवाल, भांजे की गाड़ी को भी भुगतान