जयपुर

सैनिक स्कूल बीजापुर में कारगिल वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि

Jul 27, 2026
Rajasthan

Bविजयपुर. Bसैनिक स्कूल बीजापुर में रविवार को 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर वीरों को याद करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या कमांडर मीना कुमारी ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्मारक स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
B
B
Bशहीदों के बलिदान को किया याद
B
वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों को पराजित कर देश की अखंडता और सम्मान की रक्षा की थी। 26 जुलाई को मिली इस ऐतिहासिक विजय की स्मृति में प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है, जो देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कार्यक्रम में विजयपुर जिले के पूर्व सैनिकों, सैनिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मेजर रितेश कुमार, वरिष्ठ अध्यापक रेवनकुमार देसाई, विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कर्मचारी, सैनिक, पूर्व सैनिक, उनके परिजन तथा बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित थे।

Updated on:
27 Jul 2026 06:00 am
Published on:
27 Jul 2026 06:00 am