जयपुर

मां से झगड़ा करता देख गुस्साया पुत्र, पिता की गोली मारकर हत्या

नवरात्रा को लेकर माताजी की प्रसादी कार्यक्रम के दौरान शराब मंगवाने की बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गए। पिता को मां के साथ गाली-गलौच करते देख बेटा आवेश में आ गया।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2022, 8:13 PM IST
shot_dead.jpg
सांकेतिक तस्वीर

जैतारण। पाली जिले के आनंदपुर कालू थाना क्षेत्र के घोड़ावड़ सरहद में नवरात्रा को लेकर माताजी की प्रसादी कार्यक्रम के दौरान शराब मंगवाने की बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गए। पिता को मां के साथ गाली-गलौच करते देख बेटा आवेश में आ गया। उसने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस आरोपी पुत्र की तलाश में जुटी है।

आनंदपुर कालू थानाधिकारी निर्मल खत्री ने बताया कि नागौर बच्छवारी (कुचेरा) हाल अस्थाई डेरा हिम्मतसिंह राजपूत खेत घोडावड (आनंदपुर कालू) निवासी प्रेमली पत्नी प्रभू उर्फ भंवरू बागरिया ने 30 सितम्बर की शाम को पुलिस को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वे यहां दो माह से खेतों की रखवाली का काम करते है। नवरात्रा को लेकर 29 सितम्बर की शाम को माताजी की प्रसादी का कार्यक्रम रखा। सभी उसकी तैयारी में लगे हुए थे।

उसके पति प्रभू उर्फ भंवरू बागरिया की दूसरी पत्नी कमली ने शराब मंगवा दी। जबकि उसके पति शराब नहीं पीते। इस बात को लेकर कमली व पति भंवरू में झगड़ा हो गया। यह देख कमली के बेटे समंदर, राजू और प्रताप मौके पर पहुंचे। पिता भंवरू उर्फ प्रभू बागरिया को मां कमली के साथ गाली-गलौच करते देख उन्हें गुस्सा आ गया। पुत्र समंदर उत्तेजित हो गया और अंदर रखी बंदूक लेकर आया और 42 साल के पति भंवरू उर्फ प्रभू बागरिया को गाली मार दी। आरोपी समंदर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या की का मामला दर्ज किया है।

मृतक के है दो पत्नियां, आपस में बहनें भी
मृतक भंवरू बागरिया मूल रूप से में नागौर बच्छवारी (कुचेरा) का था और वर्तमान में हिम्मतसिंह राजपूत खेत घोडावड (आनंदपुर कालू) के यहां रखवाली का काम कर रहा था। यहां वह अपनी पत्नी कमली और प्रेमली और दोनों के बच्चों के साथ रहता था। कमली व प्रेमली आपस में बहनें है। आरोपी समंदर मृतक की बड़ी पत्नी कमली का पुत्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
2 Oct 2022, 8:13 PM IST
Published on: