जयपुर

स्पेसएक्स ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट ‘फाल्कन हेवी’ को किया लॉन्च

एक और उड़ान : अमरीकी स्पेस फोर्स के उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा
less than 1 minute read
Nov 02, 2022
SpaceX launches first Falcon Heavy mission since 2019 from Florida

ट्विटर का मालिक बनने के बाद सुर्खियों में चल रहे अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट 'फाल्कन हेवी' (Falcon Heavy) लॉन्च कर दिया है। रॉकेट से यूएसएसएफ-44 नाम के खुफिया मिशन के तहत अमरीकी स्पेस फोर्स ( U.S. Space Force) के उपग्रहों को अंतरिक्ष (Space) में भेजा गया है। स्पेसएक्स के मुताबिक रॉकेट के बूस्टर अलग होने के बाद फ्लोरिडा (Florida) में कंपनी के लैंडिंग जोन (Landing Zone) पर उतरे।

इस रॉकेट (Rocket) का वजन 63.8 टन है, जो दो स्पेस शटर (Space Shutter) के बराबर है। यह 230 फीट लंबा है। इसमें 27 मर्लिन इंजन और तीन फाल्कन-9 बूस्टर लगे हैं। अब तक 'सैटर्न-5' सबसे शक्तिशाली रॉकेट था। इसका इस्तेमाल नासा (NASA) ने चांद (Moon) पर खोज के लिए किया था। स्पेसएक्स ने 6 फरवरी, 2018 को फाल्कन हेवी का पहला मिशन लॉन्च किया था। यह रॉकेट मस्क की दूसरी कंपनी टेस्ला की रोडस्टर कार को डमी पेलोड के रूप में लेकर गया था।

पहले के 3 मिशन में सफलता नहीं
स्पेसएक्स ने इससे पहले तीन बार रॉकेट के तीनों बूस्टर को जमीन और समुद्र में लैंडिंग पैड पर वापस लाने का प्रयास किया था, ताकि भविष्य के मिशन में नया प्रयोग किया जा सके। हालांकि कंपनी को तीनों मिशन के दौरान कामयाबी नहीं मिली।

अक्टूबर में भी भेजा गया था एक रॉकेट
स्पेसएक्स ने अक्टूबर में भी एक रॉकेट लॉन्च किया था। इसमें कंपनी ने पहली बार रूसी अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजा था। यह नासा और रॉसकॉस्मोस का साझा मिशन था।

Updated on:
03 Nov 2022 07:28 am
Published on:
02 Nov 2022 11:05 pm