जयपुर

मेडिकल हेल्प के लिए विशेष पहल

सिम्स की स्ट्रोक एम्बुलेंस
less than 1 minute read
Nov 24, 2022
jaipur
मेडिकल हेल्प के लिए विशेष पहल

अहमदाबाद. विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर मरेंगो सिम्स अस्पताल उन लोगों की जान बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में स्ट्रोक एम्बुलेंस लॉन्च कर रहा है, जो अप्रत्याशित रूप से स्ट्रोक से प्रभावित होते हैं। इस पहल से अधिकतम लोगों को मृत्यु से बचाने में सहायता मिलेगी, अधिक जीवन को पक्षाघात से होने वाली विकलांगता का सामना करने से रोका जा सकता है और एम्बुलेंस के माध्यम से बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं। न्यूरोफिजिशियन डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. केवल चांगडयि़ा और डॉ. ध्रूमिल शाह के साथ न्यूरोसर्जन डॉ. परिमल त्रिपाठी, डॉ. वाई सी शाह, डॉ. देवेन जवेरी, डॉ. टीकेबी गणपति, डॉ. संदीप शाह और डॉ. जयुन शाह की अध्यक्षता में यह सत्र का आयोजन किया गया।
मस्तिष्क को रक्त के निरंतर प्रवाह की आवश्यकता होती है और जब यह प्रवाह बाधित होता है, तो थोड़े समय के भीतर मस्तिष्क में कोशिकाएं बिना रक्त या ऑक्सीजन के मरना शुरू हो जाती हैं। यह शारीरिक कार्यों को प्रभावित करता है, और व्यक्ति शरीर के किसी हिस्से या हिस्सों को हिलाने, बोलने, खाने, याद रखने या सोचने, शरीर का आंतरिक नियंत्रण जैसे मूत्राशय और कई अन्य क्षमताओं को करने में सक्षम नहीं हो सकता है।
एम्बुलेंस के लॉन्च के माध्यम से, मरेंगो सिम्स स्ट्रोक के संकेतों और आपातकालीन चिकित्सा देखभाल के लिए समय पर पहुंच के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करता है। वाहन एसीएलएस सपोर्ट, एक वेंटिलेटर और एसीएलएस ट्रेन मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ, अटेंडेंट और ड्राइवर से लैस होगा। रोगी तक पहुंचने का टर्नअराउंड समय केवल 15 मिनट पर लक्षित है।

Updated on:
24 Nov 2022 12:39 am
Published on:
24 Nov 2022 12:39 am