जयपुर

आज की पढ़ाई ने शक्ति का स्वरूप स्त्री को मांगने वाला बना दिया-कोठारी

"स्त्री देह से आगे" विषयक विवेचन: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक कोठारी ने गोवा में दिया संबोधन

2 min read

जयपुर। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने कहा कि स्त्री शक्ति है और देने वाली है, लेकिन आज की पढ़ाई ने शक्ति का स्वरूप स्त्री को मांगने वाला बना दिया है। हमारे शिक्षण संस्थानों में भारत और भारतीय परम्परा को पढ़ाया ही नहीं जाता, वहां केवल विषय पढ़ाए जाते हैं। मन और आत्मा पढ़ाई से बाहर हो गए और जो पढ़ाया जा रहा है, उस पढ़ाई ने हमें रास्ते से भटका दिया। कोठारी ने शिक्षा निदेशालय गोवा और मुष्टिफंड संस्थान की ओर से सोमवार को गोवा के पणजी में आयोजित "स्त्री देह से आगे" विषय विवेचन कार्यक्रम को संबोधित किया।

कोठारी ने महिला सशक्तिकरण के नारे को लेकर कहा कि वह तो शक्ति और देने वाली है, उसे शक्ति कौन देगा। मां संतान के लिए त्रिकालदर्शी है, वह साधारण कहां है? वह इंसान बना रही है, आत्मा का निर्माण कर रही है। मां की परिवार की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि चिंता की बात है, अब मां की भूमिका खत्म हो रही है। आज मां इंसान नहीं बना पा रही। उसे पता ही नहीं है, उसमें क्या बदलाव हो रहा है और कैसे बदल रही है?

कोठारी ने कहा कि हमें पुरुषत्व व मातृत्व को समझना होगा और उसके साथ जीना होगा। उन्होंने कहा कि आज शादी की आयु बदल गई, पढ़ाई के कारण यह नुकसान हुआ है। उसी से आइवीएफ, तलाक और कैंसर जैसे विषय सामने आए हैं। संतान कोई पैदा ही नहीं करना चाहता। इन सभी के परिणाम स्त्री के लिए दु:खद हैं। पुरुष को कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा और स्त्री उसी पुरुष से मांग रही है। अच्छे परिवार तैयार करने के लिए इन विषयों को समझना होगा।

Published on:
09 Jun 2025 06:17 pm
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर